Wednesday, May 13 2026 | Time 02:06 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


भक्ति, आस्था का संगम: गाडू घड़ा कलश यात्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

ऋषिकेश, 08 अप्रैल (वार्ता) भगवान बदरी विशाल के कपाट खुलने की सदियों पुरानी परंपरा का उल्लास बुधवार को उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश में चरम पर देखने को मिला। नरेंद्रनगर राजदरबार से शुरू हुई पावन गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा बुधवार को ऋषिकेश पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ इसका स्वागत किया।
इस वर्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक बदलाव भी देखने को मिला। दशकों पुरानी परंपरा के अनुसार चेला चेतराम धर्मशाला पहुंचने के बजाय, गाडू घड़ा यात्रा पहली बार बनखंडी स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंची। सुबह से ही बनखंडी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही चांदी का पवित्र कलश रामलीला ग्राउंड पहुंचा, पूरा क्षेत्र "बद्री विशाल लाल की जय" के जयघोष से गूंज उठा।
हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर गाडू घड़ा के दर्शन किए और पुण्य अर्जित किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ देश-विदेश से आए तीर्थयात्री एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और शंकराचार्य अवीमुक्तेश्वरानंद ने भी यात्रा में सहभागिता कर आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम के पश्चात सायंकाल गाडू घड़ा यात्रा शत्रुघ्न मंदिर, मुनिकीरेती के लिए रवाना होगी। यहां से विभिन्न पड़ावों और पर्वतीय मार्गों से होते हुए यह पावन यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।
गौरतलब है कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व राजमहल की सुहागिन महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत तिल का तेल निकालती हैं। इसी पवित्र तेल को चांदी के कलश 'गाडू घड़ा' में भरकर धाम ले जाया जाता है, जिससे भगवान बदरीनाथ का अभिषेक किया जाता है। यह परंपरा उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक मानी जाती है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

विजय ने निजी ज्योतिषी को ओएसडी (राजनीति) बनाया, वामपंथी दल और वीसीके खुश नहीं

12 May 2026 | 9:10 PM

चेन्नई, 12 मई (वार्ता ) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा निजी ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी-राजनीतिक) बनाने के फैसले की उनकी सरकार को समर्थन दे रहे दलों ने आलोचना की है। .

see more..

'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी 'गुमराह करने वाली' पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार

12 May 2026 | 8:40 PM

कोलकाता, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल की 'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी को मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में गुमराह करने वाली जानकारी प्रसारित करने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया।.

see more..

बंगाल : नदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर देर रात हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत, 15 घायल

12 May 2026 | 8:34 PM

कृष्णानगर, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-12 और उससे सटे इलाकों में कुछ घंटों के भीतर हुई दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं में पांच वर्षीय बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। .

see more..

नैनीताल में चोरगलिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 35 मोटरसाइकिल किया जब्त

12 May 2026 | 8:23 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए पहचान छिपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहनों को जब्त किया है।.

see more..

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सालभोजी मार्ग विवाद में राज्य सरकार से मांगा जवाब

12 May 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित सालभोजी एवं उसके आसपास के गांवों के वर्षों पुराने मार्ग को वन विभाग द्वारा बंद किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है।.

see more..