Wednesday, May 13 2026 | Time 00:45 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज

देहरादून 08अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित जनपद दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।
कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बुधवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री का 14 अप्रैल को गणेशपुर,उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से देहरादून जनपद स्थित कार्यक्रम स्थल गढ़ी कैंट पहुंचेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संपूर्ण सड़क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग पुलिस विभाग के समन्वय से बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। पुलिस विभाग को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा एमडीडीए को मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए।
नगर निगम को सड़क मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर व्यापक सफाई व्यवस्था, मोबाइल शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि सड़क मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त चिकित्सा टीमों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन के लिए सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था तथा यातायात प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम हेतु जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

विजय ने निजी ज्योतिषी को ओएसडी (राजनीति) बनाया, वामपंथी दल और वीसीके खुश नहीं

12 May 2026 | 9:10 PM

चेन्नई, 12 मई (वार्ता ) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा निजी ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी-राजनीतिक) बनाने के फैसले की उनकी सरकार को समर्थन दे रहे दलों ने आलोचना की है। .

see more..

'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी 'गुमराह करने वाली' पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार

12 May 2026 | 8:40 PM

कोलकाता, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल की 'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी को मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में गुमराह करने वाली जानकारी प्रसारित करने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया।.

see more..

बंगाल : नदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर देर रात हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत, 15 घायल

12 May 2026 | 8:34 PM

कृष्णानगर, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-12 और उससे सटे इलाकों में कुछ घंटों के भीतर हुई दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं में पांच वर्षीय बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। .

see more..

नैनीताल में चोरगलिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 35 मोटरसाइकिल किया जब्त

12 May 2026 | 8:23 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए पहचान छिपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहनों को जब्त किया है।.

see more..

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सालभोजी मार्ग विवाद में राज्य सरकार से मांगा जवाब

12 May 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित सालभोजी एवं उसके आसपास के गांवों के वर्षों पुराने मार्ग को वन विभाग द्वारा बंद किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है।.

see more..