Saturday, Apr 18 2026 | Time 16:38 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


असम चुनाव: चुमुकेदिमा में नौ अप्रैल को सवैतनिक अवकाश घोषित

दीमापुर, 08 अप्रैल (वार्ता) असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुमुकेदिमा के उपायुक्त ने नौ अप्रैल को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है।
उपायुक्त ने एक आदेश में कहा कि यह सवैतनिक अवकाश उन सभी लोगों पर लागू होगा जो असम में पंजीकृत मतदाता हैं और नागालैंड के भीतर किसी भी व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक उपक्रम, या अन्य प्रतिष्ठानों और दुकानों में कार्यरत हैं। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो शिफ्ट के आधार पर, दैनिक मजदूरी के तहत काम करते हैं।
उन्होंने सभी नियोक्ताओं को निर्देश दिया कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें ताकि मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकें।
यह आदेश 'जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951' की धारा 135 बी के अनुसार जारी किया गया है ताकि पात्र मतदाताओं को असम विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा मिल सके।
जांगिड़
वार्ता
More News

तेलंगाना ने केंद्र से बय्याराम में ग्रीन स्टील प्लांट लगाने का किया आग्रह

18 Apr 2026 | 4:14 PM

हैदराबाद/नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को केंद्र सरकार से बय्याराम में एक ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट स्थापित करने का आग्रह करते हुए इस बात पर बल दिया कि इससे एक ओर जहां औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संबंधी चिंताओं का भी समाधान होगा।.

see more..

स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राएं होटल से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

18 Apr 2026 | 4:13 PM

रामनगर,18अप्रैल(वार्ता) उत्तराखंड में |नैनीताल जिले के रामनगर के कानियाँ क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होटल के कमरे से स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राएं बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

मणिपुर के जिलों में इंटरनेट सेवाएं बहाल, कर्फ्यू अब भी लागू

18 Apr 2026 | 3:54 PM

इम्फाल, 18 अप्रैल (वार्ता) मणिपुर सरकार ने शनिवार को पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की घोषणा की, जिससे निवासियों और आवश्यक सेवा प्रदाताओं को बड़ी राहत मिली है।.

see more..

पुलिस ने लगाई स्कूल में जागरूकता की कक्षा, बच्चों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

18 Apr 2026 | 3:23 PM

देहरादून 18 अप्रैल (वार्ता) नशा मुक्त देवभूमि अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड पुलिस की ओर से लगातार सभी जिलों में स्कूली छात्र, छात्राओं को जागरूक करने के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पौड़ी गढ़वाल स्थित सेंट थॉमस स्कूल में स्थानीय पुलिस ने मंच से अपील की कि बेहतर भविष्य के लिए, युवा नशे से दूर रहें। विद्यार्थियों ने इस मौके पर नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का संकल्प भी लिया।.

see more..

ईटानगर में संदिग्ध हेरोइन के साथ एक महिला गिरफ्तार

18 Apr 2026 | 3:16 PM

ईटानगर, 18 अप्रैल (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की पुलिस ने यहां ए-सेक्टर में छापेमारी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 23.34 ग्राम संदिग्ध हेरोइन, सिरिंज के साथ बरामद की है।.

see more..