Tuesday, May 12 2026 | Time 09:32 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हरिद्वार में कुंभ को लेकर तैयारियां तेज, साधु-संतों में उत्साह

हरिद्वार, 09 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कुंभ क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, साधु-संतों और अखाड़ों को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
कुंभ मेले को लेकर संत समाज और विभिन्न अखाड़ों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अखाड़ों ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं और पारंपरिक धार्मिक आयोजनों को भव्य रूप देने की दिशा में कार्य तेज कर दिया गया है।
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रविन्द्र पुरी ने गुरुवार को राज्य सरकार की तैयारियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी अखाड़े परंपरानुसार कुंभ मेले में भाग लेंगे। धर्मध्वजाओं की स्थापना, छावनियों का निर्माण, पेशवाई और अमृत स्नान (शाही स्नान) जैसे प्रमुख धार्मिक आयोजन विधि-विधान से संपन्न किए जाएंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि अखाड़ों एवं श्री गंगा सभा की सहमति से स्नान पर्वों और अमृत स्नान की तिथियां घोषित की जा चुकी हैं, जिसके साथ ही कुंभ क्षेत्र में तैयारियां प्रारंभ हो गई थीं। कुंभ के लिए किए जा रहे आधारभूत विकास कार्यों का लाभ भविष्य में भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में कोविड-19 के कारण कुंभ मेले में सीमित संख्या में श्रद्धालु शामिल हो सके थे, लेकिन वर्ष 2027 के कुंभ को लेकर संत समाज और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे यह आयोजन दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होने की उम्मीद है।
सं.अभय
वार्ता
More News

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:07 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

केरल में अगले मुख्यमंत्री के चयन में देरी पर आईयूएमएल ने जतायी नाराजगी

11 May 2026 | 10:03 PM

कोझिकोड, 11 मई (वार्ता) केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के दूसरे सबसे बड़े घटक दल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर चिंता जतायी है और एक सप्ताह की देरी के कारण राजनीतिक परिणामों की चेतावनी दी है।.

see more..

हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारी तेज, रेलवे और मेला प्रशासन ने बनाई संयुक्त रणनीति

11 May 2026 | 9:48 PM

हरिद्वार, 11 मई, (वार्ता ) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

अन्नाद्रमुक में फूट पड़ने की आशंका

11 May 2026 | 9:44 PM

चेन्नई, 11 मई (वार्ता) तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक अभी भी विधानसभा चुनावों में मिली बुरी हार से उबर नहीं पाई है और सोमवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में विधायक दल के नेता के पद पर दावा करने के लिए दो गुटों ने अलग-अलग पत्र जमा किए हैं।.

see more..

बीजद ने सीईओ से राज्यसभा चुनाव के दौरान दूसरे बैलेट पेपर जारी करने के मामले में दखल की मांग की

11 May 2026 | 9:34 PM

भुवनेश्वर, 11 मई (वार्ता) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की और 2026 के राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर दूसरे बैलेट पेपर गैर-कानूनी तरीके से जारी करने के मामले में तुरंत दखल देने की मांग की।.

see more..