Tuesday, May 12 2026 | Time 08:21 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हरिद्वार में खेलों का महाकुंभ, 24वीं अन्तर्जनपदीय प्रतियोगिता का आगाज

हरिद्वार, 09 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार के पुलिस लाइन रोशनाबाद में गुरुवार को 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वालीबॉल एवं सेपक टाकरा प्रतियोगिता-2026 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई पुलिस टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के शानदार मार्च पास से हुई, जिसने परेड ग्राउंड में मौजूद दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल स्वस्थ जीवन का आधार हैं और यह अनुशासन, टीम भावना एवं मानसिक दृढ़ता को विकसित करते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने भी खिलाड़ियों और कोचों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों के 218 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जो तीन दिनों तक अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम का निर्णय किया जाएगा।
सं.अभय
वार्ता
More News

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:07 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

केरल में अगले मुख्यमंत्री के चयन में देरी पर आईयूएमएल ने जतायी नाराजगी

11 May 2026 | 10:03 PM

कोझिकोड, 11 मई (वार्ता) केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के दूसरे सबसे बड़े घटक दल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर चिंता जतायी है और एक सप्ताह की देरी के कारण राजनीतिक परिणामों की चेतावनी दी है।.

see more..

हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारी तेज, रेलवे और मेला प्रशासन ने बनाई संयुक्त रणनीति

11 May 2026 | 9:48 PM

हरिद्वार, 11 मई, (वार्ता ) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

अन्नाद्रमुक में फूट पड़ने की आशंका

11 May 2026 | 9:44 PM

चेन्नई, 11 मई (वार्ता) तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक अभी भी विधानसभा चुनावों में मिली बुरी हार से उबर नहीं पाई है और सोमवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में विधायक दल के नेता के पद पर दावा करने के लिए दो गुटों ने अलग-अलग पत्र जमा किए हैं।.

see more..

बीजद ने सीईओ से राज्यसभा चुनाव के दौरान दूसरे बैलेट पेपर जारी करने के मामले में दखल की मांग की

11 May 2026 | 9:34 PM

भुवनेश्वर, 11 मई (वार्ता) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की और 2026 के राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर दूसरे बैलेट पेपर गैर-कानूनी तरीके से जारी करने के मामले में तुरंत दखल देने की मांग की।.

see more..