Tuesday, May 12 2026 | Time 08:19 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तेलंगाना के मंत्री की धान की बढ़ती पैदावार के बीच खरीद के लक्ष्य बढ़ाने की अपील

हैदराबाद, 09 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना के सिंचाई और नागरिक आपूर्ति मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने केंद्र सरकार से धान के उत्पादन में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने और डिलीवरी की समय-सीमा के विस्तार की अपील की।
श्री उत्तम कुमार ने केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को लिखे एक पत्र में तेलंगाना में धान के बढ़ते उत्पादन और केंद्र द्वारा खरीद के लिए आवंटित कोटे में की गई कटौती के बीच के असंतुलन को दूर करने के लिए तीन तत्काल उपायों की मांग की।
उन्होंने अनुरोध किया कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के कच्चे चावल के लक्ष्य में कटौती करके रबी 2024-25 के लिए 5 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) उबले चावल के लक्ष्य को फिर से आवंटित किया जाए। उन्होंने बताया कि अभी भी 8.45 एलएमटी चावल की डिलीवरी बाकी है और 28 फरवरी की समय-सीमा भी समाप्त हो चुकी है।
मंत्री ने डिलीवरी के लिए 60 दिनों का विस्तार मांगा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना का धान अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और कम नमी के कारण उबले चावल में बदलने के लिए बहुत उपयुक्त है और मिल मालिकों ने केवल पांच प्रतिशत टूटे हुए दानों वाला चावल आपूर्ति करने पर सहमति जताई है।
उन्होंने राज्य के बढ़ते उत्पादन के अनुरूप पूरे केएमएस 2025-26 (खरीफ और रबी दोनों मौसमों को मिलाकर) के लिए उबले चावल के लक्ष्य को 20 एलएमटी तक बढ़ाने की भी मांग की।
इसके अलावा श्री उत्तम कुमार ने रबी 2024-25 की डिलीवरी के लिए दो महीने का और विस्तार देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इसका कारण खरीफ धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन लंबित होना और अतिरिक्त प्रसंस्करण समय की आवश्यकता बताया।
मंत्री ने कहा कि दिसंबर 2023 से बेहतर सिंचाई व्यवस्था और किसान-हितैषी नीतियों के कारण तेलंगाना में धान के उत्पादन में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
श्री उत्तम कुमार ने कहा कि लाखों किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से लगातार खरीद सहायता मिलना अत्यंत आवश्यक है और उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह राज्य द्वारा किए गए इन अनुरोधों पर विचार करें।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:07 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

केरल में अगले मुख्यमंत्री के चयन में देरी पर आईयूएमएल ने जतायी नाराजगी

11 May 2026 | 10:03 PM

कोझिकोड, 11 मई (वार्ता) केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के दूसरे सबसे बड़े घटक दल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर चिंता जतायी है और एक सप्ताह की देरी के कारण राजनीतिक परिणामों की चेतावनी दी है।.

see more..

हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारी तेज, रेलवे और मेला प्रशासन ने बनाई संयुक्त रणनीति

11 May 2026 | 9:48 PM

हरिद्वार, 11 मई, (वार्ता ) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

अन्नाद्रमुक में फूट पड़ने की आशंका

11 May 2026 | 9:44 PM

चेन्नई, 11 मई (वार्ता) तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक अभी भी विधानसभा चुनावों में मिली बुरी हार से उबर नहीं पाई है और सोमवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में विधायक दल के नेता के पद पर दावा करने के लिए दो गुटों ने अलग-अलग पत्र जमा किए हैं।.

see more..

बीजद ने सीईओ से राज्यसभा चुनाव के दौरान दूसरे बैलेट पेपर जारी करने के मामले में दखल की मांग की

11 May 2026 | 9:34 PM

भुवनेश्वर, 11 मई (वार्ता) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की और 2026 के राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर दूसरे बैलेट पेपर गैर-कानूनी तरीके से जारी करने के मामले में तुरंत दखल देने की मांग की।.

see more..