Tuesday, May 12 2026 | Time 08:51 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


चारधाम यात्रा से पहले ऋषिकेश में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रशासन सख्त

ऋषिकेश, 10 अप्रैल (वार्ता) आगामी चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड में ऋषिकेश में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
यात्रा के दौरान यातायात और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाये रखने के उद्देश्य से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। शुक्रवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार रोड स्थित नटराज चौक से मनसा देवी चौक तक तथा योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के आसपास व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेली, फड़-फेरी और अन्य अतिक्रमण को हटाया गया।
अभियान के दौरान प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार और फेरी वाले स्वयं ही अपना सामान समेटते नजर आये। टीम ने मौके पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी।
ऋषिकेश नगर निगम के नगर आयुक्त गोपाल राम ने बताया कि चार धाम यात्रा को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सं.श्रवण
वार्ता
More News

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:07 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

केरल में अगले मुख्यमंत्री के चयन में देरी पर आईयूएमएल ने जतायी नाराजगी

11 May 2026 | 10:03 PM

कोझिकोड, 11 मई (वार्ता) केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के दूसरे सबसे बड़े घटक दल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर चिंता जतायी है और एक सप्ताह की देरी के कारण राजनीतिक परिणामों की चेतावनी दी है।.

see more..

हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारी तेज, रेलवे और मेला प्रशासन ने बनाई संयुक्त रणनीति

11 May 2026 | 9:48 PM

हरिद्वार, 11 मई, (वार्ता ) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

अन्नाद्रमुक में फूट पड़ने की आशंका

11 May 2026 | 9:44 PM

चेन्नई, 11 मई (वार्ता) तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक अभी भी विधानसभा चुनावों में मिली बुरी हार से उबर नहीं पाई है और सोमवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में विधायक दल के नेता के पद पर दावा करने के लिए दो गुटों ने अलग-अलग पत्र जमा किए हैं।.

see more..

बीजद ने सीईओ से राज्यसभा चुनाव के दौरान दूसरे बैलेट पेपर जारी करने के मामले में दखल की मांग की

11 May 2026 | 9:34 PM

भुवनेश्वर, 11 मई (वार्ता) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की और 2026 के राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर दूसरे बैलेट पेपर गैर-कानूनी तरीके से जारी करने के मामले में तुरंत दखल देने की मांग की।.

see more..