Wednesday, May 13 2026 | Time 00:28 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


प्रशासन ने ओवररेटिंग पर नैनीताल में मदिरा दुकानों से वसूला 3.05 लाख रुपये जुर्माना

नैनीताल, 10 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मदिरा दुकानों पर ओवररेटिंग के मामले पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 3.05 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार शुक्रवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसील नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और लालकुआं क्षेत्रों में संचालित देशी और विदेशी मदिरा दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक दरों पर शराब बेचे जाने सहित अन्य अनियमितताएं पाई गईं।
कार्रवाई के तहत रामनगर के रानीखेत रोड, हल्द्वानी, लालकुआं सहित कालाढूंगी, मंडी तीनपानी बाईपास, मुखानी, जवाहर नगर, भवानीगंज, बैलपड़ाव और तल्लीताल क्षेत्रों की दुकानों पर कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के तहत दोषी विक्रेताओं पर कुल ₹3.05 लाख का जुर्माना वसूला राजस्व में गया।
जिलाधिकारी ने सभी मदिरा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित एमआरपी के अनुसार ही बिक्री सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग या अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं ओवररेटिंग या अन्य गड़बड़ी की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। रवीन्द्र , जांगिड़ वार्ता
More News

विजय ने निजी ज्योतिषी को ओएसडी (राजनीति) बनाया, वामपंथी दल और वीसीके खुश नहीं

12 May 2026 | 9:10 PM

चेन्नई, 12 मई (वार्ता ) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा निजी ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी-राजनीतिक) बनाने के फैसले की उनकी सरकार को समर्थन दे रहे दलों ने आलोचना की है। .

see more..

'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी 'गुमराह करने वाली' पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार

12 May 2026 | 8:40 PM

कोलकाता, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल की 'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी को मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में गुमराह करने वाली जानकारी प्रसारित करने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया।.

see more..

बंगाल : नदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर देर रात हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत, 15 घायल

12 May 2026 | 8:34 PM

कृष्णानगर, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-12 और उससे सटे इलाकों में कुछ घंटों के भीतर हुई दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं में पांच वर्षीय बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। .

see more..

नैनीताल में चोरगलिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 35 मोटरसाइकिल किया जब्त

12 May 2026 | 8:23 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए पहचान छिपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहनों को जब्त किया है।.

see more..

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सालभोजी मार्ग विवाद में राज्य सरकार से मांगा जवाब

12 May 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित सालभोजी एवं उसके आसपास के गांवों के वर्षों पुराने मार्ग को वन विभाग द्वारा बंद किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है।.

see more..