Tuesday, May 12 2026 | Time 23:45 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धामी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

देहरादून 12 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत, रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
इस दौरान, उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए। उन्होंने यातायात प्रबंधन की सुव्यवस्थित योजना तैयार करने एवं आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी की जाएं। उन्होंने साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पार्टी पदाधिकारी, सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सुमिताभ सैनी
वार्ता
More News

विजय ने निजी ज्योतिषी को ओएसडी (राजनीति) बनाया, वामपंथी दल और वीसीके खुश नहीं

12 May 2026 | 9:10 PM

चेन्नई, 12 मई (वार्ता ) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा निजी ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी-राजनीतिक) बनाने के फैसले की उनकी सरकार को समर्थन दे रहे दलों ने आलोचना की है। .

see more..

'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी 'गुमराह करने वाली' पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार

12 May 2026 | 8:40 PM

कोलकाता, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल की 'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी को मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में गुमराह करने वाली जानकारी प्रसारित करने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया।.

see more..

बंगाल : नदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर देर रात हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत, 15 घायल

12 May 2026 | 8:34 PM

कृष्णानगर, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-12 और उससे सटे इलाकों में कुछ घंटों के भीतर हुई दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं में पांच वर्षीय बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। .

see more..

नैनीताल में चोरगलिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 35 मोटरसाइकिल किया जब्त

12 May 2026 | 8:23 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए पहचान छिपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहनों को जब्त किया है।.

see more..

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सालभोजी मार्ग विवाद में राज्य सरकार से मांगा जवाब

12 May 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित सालभोजी एवं उसके आसपास के गांवों के वर्षों पुराने मार्ग को वन विभाग द्वारा बंद किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है।.

see more..