Sunday, May 10 2026 | Time 01:45 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बढ़ती गर्मी में वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट बनते कॉर्बेट के वॉटर होल्स

रामनगर कॉर्बेट पार्क 13 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व इन दिनों गर्मियों के मौसम में एक अलग ही रूप में नजर आ रहा है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, जंगल के भीतर बने प्राकृतिक और कृत्रिम वॉटर होल्स (जलकुंड) वन्यजीवों के लिए जीवनरेखा साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि ये जलकुंड चाहे वह प्रकार्तिक हो या मैन मेड, अब ''वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट'' के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।
दरअसल, गर्मियों में जंगल के अधिकांश हिस्सों में पानी की उपलब्धता कम हो जाती है। ऐसे में वन्यजीव इन जंगल में बने प्रकार्तिक व मैन मेड वॉटरहोल्स पर निर्भर हो जाते हैं। यही कारण है कि इन जलकुंडों के आसपास वन्यजीवों की आवाजाही अचानक बढ़ जाती है। हिरणों के झुंड, हाथियों के परिवार और बाघ जैसे बड़े शिकारी भी इन जगहों पर आसानी से देखे जा सकते हैं।
वरिष्ठ वन्यजीव प्रेमी और नेचर गाइड राजेश भट्ट बताते हैं कि जैसे-जैसे गर्मी तेज होती है, जंगल का जीवन सिमटकर इन वॉटर होल्स के आसपास केंद्रित हो जाता है। पानी की तलाश में अलग-अलग प्रजातियों के जानवर एक ही स्थान पर पहुंचते हैं, जिससे ये जगहें वन्यजीवों के लिए सबसे सक्रिय क्षेत्र बन जाती हैं। उनके मुताबिक, यही कारण है कि सफारी के दौरान पर्यटकों को कम समय में ज्यादा वन्यजीवों के दीदार हो पाते हैं।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला कहते है कि उनका कहना है कि गर्मियों का सीजन पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा समय होता है, क्योंकि इस दौरान वॉटर होल्स के पास वन्यजीवों की गतिविधियां अपने चरम पर होती हैं।
उन्होंने बताया कि चाहे वह प्राकृतिक जल स्रोत हों या मैन मेड जो पार्क प्रशासन द्वारा बनाए गए मैन-मेड वॉटर होल, दोनों ही वन्यजीवों के लिए बेहद अहम हैं। गर्मी में पानी की बढ़ती जरूरत इन स्थानों को जीव-जंतुओं का मुख्य केंद्र बना देती है। यही वजह है कि ये स्पॉट पर्यटकों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

खांडू और मीन ने दी अधिकारी को बधाई

10 May 2026 | 12:10 AM

ईटानगर, 09 मई (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोवना मीन ने शनिवार को श्री सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।.

see more..

दक्षिण भारत में भाजपा नहीं बढ़ सकती, इस मिथक येदियुरप्पा ने तोड़ा: शाह

10 May 2026 | 12:02 AM

चित्रदुर्ग, 09 मई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विस्तार का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को देते हुए शनिवार को कहा कि वह इस विकास के 'वास्तुकार' हैं।.

see more..

हैदराबाद में बंदी संजय के पुत्र के खिलाफ पॉस्को के तहत मामला दर्ज

09 May 2026 | 11:39 PM

हैदराबाद, 09 मई (वार्ता) हैदराबाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के पुत्र खिलाफ एक नाबालिग किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोपों में बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉस्को ) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।.

see more..

पश्चिम बंगाल विधानसभा में शोभनदेव चट्टोपाध्याय होंगे विपक्ष के नेता

09 May 2026 | 11:15 PM

कोलकाता, 09 मई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को इसकी घोषणा की। श्री चट्टोपाध्याय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री थे। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बालीगंज निर्वाचन क्षेत्र से भारी अंतर से जीत हासिल की है।संतोष
वार्ता.

see more..

आंध्र प्रदेश में 54.71 करोड़ रुपये की लागत से 43 मंदिरों का हो रहा जीर्णोद्धारः रेड्डी

09 May 2026 | 11:09 PM

एलुरु, 09 मई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के देवस्थानम मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी ने कहा है कि आगामी गोदावरी पुष्करम उत्सव से पहले गोदावरी नदी के किनारे स्थित 43 मंदिरों का 54.71 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने दैनिक अनुष्ठान करने और पुजारियों को मानदेय देने के लिए 6,200 मंदिरों को धन उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।.

see more..