Sunday, May 10 2026 | Time 01:54 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


प्रधानमंत्री से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील

हैदराबाद, 13 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जी. निरंजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। श्री निरंजन ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि जहां महिला आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है, वहीं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष प्रावधानों की कमी, जनसंख्या में उनकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के बावजूद गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।
उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राज्य सभा तथा लोक सभा में विपक्ष के नेताओं सर्वश्री मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को भी अलग-अलग पत्र लिखे और उनसे आगामी संसद सत्रों के दौरान इस मुद्दे को उठाने का अनुरोध किया।
श्री निरंजन ने बताया कि जहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है, वहीं पिछड़े वर्ग की महिलाओं को इससे बाहर रखना अन्याय होगा। उन्होंने जनगणना की कार्यप्रणाली पर भी चिंता व्यक्त की। यह देखते हुए कि जहां पहले चरण में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का डेटा एकत्र किया जा रहा है, वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग को छोड़ दिया जा रहा है, जिससे इस पूरी कवायद के इरादे पर संदेह पैदा होता है।
उन्होंने मांग की कि पिछड़े वर्ग की जातिगत गणना जनगणना के शुरुआती चरण से ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के साथ की जाये और दूसरे चरण में पिछड़े वर्ग की उप-जातियों की विस्तृत गणना की जाये।
श्री निरंजन ने जाति सूचियों में विसंगतियों को उजागर करते हुए कहा कि तेलंगाना की राज्य सूची में 130
पिछड़ी जातियां हैं, जबकि केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में केवल 90 जातियां शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप शेष 40 जातियों के सदस्य केंद्र सरकार की शिक्षा और रोजगार में आरक्षण का लाभ नहीं
उठा पा रहे हैं।
उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि 2027 की जनगणना से पहले केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग सूची में संशोधन करके इन जातियों को शामिल किया जाये। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर आधिकारिक डेटा में तेलंगाना के पिछड़ा वर्ग समुदाय का प्रतिनिधित्व कम हो सकता है।
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि पिछड़े समुदायों के साथ अन्याय को रोकने और उन्हें उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए समय पर सुधारात्मक कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है।पंकज.श्रवण
वार्ता
More News

खांडू और मीन ने दी अधिकारी को बधाई

10 May 2026 | 12:10 AM

ईटानगर, 09 मई (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोवना मीन ने शनिवार को श्री सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।.

see more..

दक्षिण भारत में भाजपा नहीं बढ़ सकती, इस मिथक येदियुरप्पा ने तोड़ा: शाह

10 May 2026 | 12:02 AM

चित्रदुर्ग, 09 मई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विस्तार का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को देते हुए शनिवार को कहा कि वह इस विकास के 'वास्तुकार' हैं।.

see more..

हैदराबाद में बंदी संजय के पुत्र के खिलाफ पॉस्को के तहत मामला दर्ज

09 May 2026 | 11:39 PM

हैदराबाद, 09 मई (वार्ता) हैदराबाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के पुत्र खिलाफ एक नाबालिग किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोपों में बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉस्को ) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।.

see more..

पश्चिम बंगाल विधानसभा में शोभनदेव चट्टोपाध्याय होंगे विपक्ष के नेता

09 May 2026 | 11:15 PM

कोलकाता, 09 मई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को इसकी घोषणा की। श्री चट्टोपाध्याय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री थे। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बालीगंज निर्वाचन क्षेत्र से भारी अंतर से जीत हासिल की है।संतोष
वार्ता.

see more..

आंध्र प्रदेश में 54.71 करोड़ रुपये की लागत से 43 मंदिरों का हो रहा जीर्णोद्धारः रेड्डी

09 May 2026 | 11:09 PM

एलुरु, 09 मई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के देवस्थानम मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी ने कहा है कि आगामी गोदावरी पुष्करम उत्सव से पहले गोदावरी नदी के किनारे स्थित 43 मंदिरों का 54.71 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने दैनिक अनुष्ठान करने और पुजारियों को मानदेय देने के लिए 6,200 मंदिरों को धन उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।.

see more..