Sunday, May 10 2026 | Time 00:54 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मांडविया ने पूर्वोत्तर के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से जुड़ने का आग्रह किया

शिलांग, 13 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण, नीतिगत चर्चाओं और नवाचार-आधारित विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।
श्री मांडविया ने मेघालय में आयोजित 'माई भारत बजट क्वेस्ट 2026' – पूर्वोत्तर क्षेत्र कार्यक्रम के दौरान युवाओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए 'विकसित भारत @2047' के विज़न को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से केंद्रीय बजट की प्राथमिकताओं के अनुरूप अपने विचार और समाधान प्रस्तुत करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि आगामी 'विकसित भारत युवा नेता संवाद' में एक नया 'राज्य संस्करण' प्रारूप शामिल होगा, जिसमें शीर्ष प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए राज्य-स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
चयनित प्रतिभागियों को अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों से संवाद करने का अवसर मिलेगा और इन राज्य संस्करणों में से चुने गए 3,000 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अपने विचार सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए नयी दिल्ली आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित मेघालय के खेल और युवा मामलों के मंत्री वाइलाडमिकी ने युवाओं को 'बजट क्वेस्ट' जैसे मंचों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक संदेश भी पढ़कर सुनाया, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया था कि संवाद के माध्यम से विचारों के व्यापक दायरे को खोलने और एक मजबूत तथा प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की रचनात्मकता का सदुपयोग करने में मदद मिलती है।
मंत्री श्याला ने कॉनराड संगमा सरकार की युवा विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए जिसमें युवा-केंद्रित पहलों के लिए समर्पित बजटीय आवंटन भी शामिल है , ने राज्य सरकार के 'छात्र विनिमय कार्यक्रम' के बारे में भी विस्तार से बताया। यह कार्यक्रम ब्लॉक और जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों तक कई स्तरों पर संचालित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष दो छात्र टीमों को विदेश भेजा जाएगा जिसमें एक टीम जून में मलेशिया और दूसरी फिलीपींस जाएगी ताकि उन्हें विविध संस्कृतियों से रूबरू होने का अवसर मिल सके।
इस कार्यक्रम में उन उत्कृष्ट युवा प्रतिभागियों को एक मंच पर एकत्रित किया गया, जिन्होंने एक कठिन और बहु-स्तरीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया था।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 15,000 से अधिक युवाओं ने राष्ट्रव्यापी चर्चाओं में भाग लिया, और केंद्रीय बजट 2026 से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए।
जांगिड़
वार्ता
More News

खांडू और मीन ने दी अधिकारी को बधाई

10 May 2026 | 12:10 AM

ईटानगर, 09 मई (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोवना मीन ने शनिवार को श्री सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।.

see more..

दक्षिण भारत में भाजपा नहीं बढ़ सकती, इस मिथक येदियुरप्पा ने तोड़ा: शाह

10 May 2026 | 12:02 AM

चित्रदुर्ग, 09 मई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विस्तार का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को देते हुए शनिवार को कहा कि वह इस विकास के 'वास्तुकार' हैं।.

see more..

हैदराबाद में बंदी संजय के पुत्र के खिलाफ पॉस्को के तहत मामला दर्ज

09 May 2026 | 11:39 PM

हैदराबाद, 09 मई (वार्ता) हैदराबाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के पुत्र खिलाफ एक नाबालिग किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोपों में बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉस्को ) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।.

see more..

पश्चिम बंगाल विधानसभा में शोभनदेव चट्टोपाध्याय होंगे विपक्ष के नेता

09 May 2026 | 11:15 PM

कोलकाता, 09 मई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को इसकी घोषणा की। श्री चट्टोपाध्याय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री थे। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बालीगंज निर्वाचन क्षेत्र से भारी अंतर से जीत हासिल की है।संतोष
वार्ता.

see more..

आंध्र प्रदेश में 54.71 करोड़ रुपये की लागत से 43 मंदिरों का हो रहा जीर्णोद्धारः रेड्डी

09 May 2026 | 11:09 PM

एलुरु, 09 मई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के देवस्थानम मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी ने कहा है कि आगामी गोदावरी पुष्करम उत्सव से पहले गोदावरी नदी के किनारे स्थित 43 मंदिरों का 54.71 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने दैनिक अनुष्ठान करने और पुजारियों को मानदेय देने के लिए 6,200 मंदिरों को धन उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।.

see more..