Monday, May 18 2026 | Time 08:43 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

देहरादून, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा है।




प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उत्तराखंड वासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारी की गई है। उनकी सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पहली बार सुरक्षा घेरे में राज्य की महिला पुलिस पर भरोसा किया गया है। जिसके लिए डीजीपी दीपम सेठ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम से समन्वय रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कांस्टेबल स्तर तक लगभग 550 महिला अधिकारी तथा कर्मियों की रणनीतिक तैनाती की गई है। यह तैनाती वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्वाइंट्स पर सुव्यवस्थित एवं बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के अंतर्गत सुनिश्चित की गई है।


 


प्रधानमंत्री के शेड्यूल के अनुसार, प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट से गणेशपुर (उत्तर प्रदेश)में बनाए गए हेलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद 11:10 एलिवेटेड रोड का व्यू प्वाइंट देखेंगे। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया जाएगा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके बाद 11:35 बजे कार में सवार होकर मां डाट काली मंदिर पहुंचेंगे। वहां पर पूजन के बाद देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड गढ़ी कैंट में आयोजित जनसभा स्थल तक वह रोड शो करेंगे। इस बीच अनेक स्थानों पर उनका पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया जाएगा। जनसभा को संबोधित करते हुए लोकार्पण का लाइव गणेशपुर में भी दिखाया जाएगा।


 


उल्लेखनीय है कि मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2015 को उत्तराखंड के पहले दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे थे। तब उन्होंने दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचकर अपने गुरुं दयानंद गिरी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। भगवान केदारनाथ सहित उत्तराखंड के प्रमुख धामों के प्रति भी पीएम मोदी की गहरी आस्था है। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पांच बार केदारनाथ की यात्रा पर आ चुके हैं, साथ ही बद्रीनाथ ओर मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के तीर्थाटन- पर्यटन के ब्रांड अम्बेसडर साबित हुए हैं। प्राकृतिक आपदाओं के चलते केदारनाथ धाम की यात्रा प्रभावित हुई तो पीएम मोदी ने केदार धाम पहुंचकर सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश देश दुनिया को दिया। प्रधानमंत्री के दौरों के बाद केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित ढंग से बढ़ी है।


 


इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश में पहुंचने के बाद, इस क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बीते वर्ष मार्च में उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया। इससे प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के साथ ही बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा मिला है।


 


सुमिताभ सैनी

वार्ता

More News

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:04 PM

हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।.

see more..

पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में लगी भीषण आग

17 May 2026 | 9:00 PM

पौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार की समीक्षा की

17 May 2026 | 8:56 PM

इंफाल, 17 मई (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को इंफाल-सैकुल रोड पर चल रहे सड़क सुधार के काम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।.

see more..

बीजद ने मयूरभंज पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार की जांच की मांग की

17 May 2026 | 8:44 PM

भुवनेश्वर, 17 मई (वार्ता) ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को मयूरभंज जिले के मोराडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है जिसने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।.

see more..

असम राइफल्स ने आइजोल में 1,200 डेटोनेटर जब्त किए, एक को हिरासत में लिया

17 May 2026 | 8:39 PM

आइजोल, 17 मई (वार्ता) असम राइफल्स ने आइजोल के डर्टलांग इलाके से विस्फोटक सामान को ले जा रहे गाड़ी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा और 1,200 डेटोनेटर जब्त कर लिया। अर्द्धसैनिक बल ने रविवार को यह जानकारी दी।.

see more..