Monday, May 18 2026 | Time 08:57 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


प्रधानमंत्री उत्तराखंड पहुंचे, एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार (देहरादून - दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर) का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री उत्तराखंड पहुंचे, एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार (देहरादून - दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर) का करेंगे लोकार्पण

देहरादून 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां से वे हेलिकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे। इस समय वे एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे हैं। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद हैं।




डाट काली मंदिर में पूजा करने के लिए रोड शो करते निकले श्री मोदी का सड़क के दोनों ओर खड़े ग्रामीणों के हुजूम ने जोरदार स्वागत किया।आज प्रधानमंत्री मोदी एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड (देहरादून - दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर) का लोकार्पण करने के साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे


 


सुमिताभ सैनी

वार्ता

More News

शरणार्थियों का नया जत्था आने से मिजोरम में विस्थापितों की संख्या बढ़कर हुई 40 हजार

17 May 2026 | 10:47 PM

आइजोल, 17 मई (वार्ता) पश्चिमी म्यांमार में जारी हिंसा के कारण पिछले दो हफ्तों में 1,000 से अधिक नए नागरिक मिजोरम के चंफाई जिले में दाखिल हुए हैं। शरणार्थियों के इस नए आगमन के साथ ही राज्य में शरण लेने वाले म्यांमार के नागरिकों की कुल संख्या अब लगभग 40,000 के करीब पहुंच गई है।.

see more..

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:04 PM

हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।.

see more..

पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में लगी भीषण आग

17 May 2026 | 9:00 PM

पौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार की समीक्षा की

17 May 2026 | 8:56 PM

इंफाल, 17 मई (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को इंफाल-सैकुल रोड पर चल रहे सड़क सुधार के काम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।.

see more..

बीजद ने मयूरभंज पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार की जांच की मांग की

17 May 2026 | 8:44 PM

भुवनेश्वर, 17 मई (वार्ता) ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को मयूरभंज जिले के मोराडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है जिसने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।.

see more..