Monday, May 18 2026 | Time 09:25 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हल्द्वानी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

नैनीताल, 14 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड की हल्द्वानी पुलिस ने चोरगलिया में तीन दिन पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी डा0 मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत 12 अप्रैल की रात को अपने चोरगलिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई थी।
अगले दिन 13 अप्रैल को देवपुर सनवाल निवासी बलजीत सिंह की ओर से चोरगलिया थाना में चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सुरागरसी-पतारसी के साथ ही पर चोरगलिया क्षेत्र से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में करन और संजय बिष्ट निवासीगण बागजाला स्टेडियम के पास, काठगोदाम, शामिल हैं। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। स्कूटी के वैध दस्तावेज न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया है। पुलिस जांच में दोनों का आपराधिक इतिहास का पता चला है। दोनों पर चोरी और आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
रवीन्द्र सैनी
वार्ता
More News

वी. डी. सतीशन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

18 May 2026 | 8:45 AM

तिरुवनंतपुरम, 18 मई (वार्ता) केरल में आज कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चो (यूडीएफ) सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा , जहां वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।.

see more..

शरणार्थियों का नया जत्था आने से मिजोरम में विस्थापितों की संख्या बढ़कर हुई 40 हजार

17 May 2026 | 10:47 PM

आइजोल, 17 मई (वार्ता) पश्चिमी म्यांमार में जारी हिंसा के कारण पिछले दो हफ्तों में 1,000 से अधिक नए नागरिक मिजोरम के चंफाई जिले में दाखिल हुए हैं। शरणार्थियों के इस नए आगमन के साथ ही राज्य में शरण लेने वाले म्यांमार के नागरिकों की कुल संख्या अब लगभग 40,000 के करीब पहुंच गई है।.

see more..

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:04 PM

हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।.

see more..

पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में लगी भीषण आग

17 May 2026 | 9:00 PM

पौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार की समीक्षा की

17 May 2026 | 8:56 PM

इंफाल, 17 मई (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को इंफाल-सैकुल रोड पर चल रहे सड़क सुधार के काम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।.

see more..