Sunday, May 10 2026 | Time 02:46 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बंगाल में भाजपा उम्मीदवार ने काफिले पर जानबूझकर हमले का लगाया आरोप

कोलकाता, 14 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार सुबह उस समय तनाव बढ़ गया, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार श्रीमती सोमा ठाकुर के काफिले में शामिल एक गाड़ी को एक तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। भाजपा ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया है।
यह घटना बगदाह विधानसभा क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित आरामडांगा में हुई, जब भाजपा उम्मीदवार सोमा ठाकुर एक जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं।
भाजपा के अनुसार पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनके काफिले में शामिल एक गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके शीशे टूट गए। श्रीमती ठाकुर को हालांकि कोई चोट नहीं आई लेकिन टक्कर के जोरदार प्रभाव से उनके साथ चल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं में दहशत फैल गई।
भाजपा समर्थक जल्द ही घटनास्थल पर जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना उम्मीदवार को निशाना बनाने के लिए किया गया एक 'पहले से सोचा-समझा हमला' था। श्रीमती ठाकुर ने दावा किया कि वही इस हमले का असली निशाना थीं। उन्होंने आरोप लगाया, 'जब गाड़ी को टक्कर मारी गई, तब वह खड़ी थी। यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि मुझ पर हमला करने की एक जानबूझकर की गई कोशिश थी।" उन्होंने इस घटना के लिए सत्ताधारी तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल चालक नशे की हालत में था और उसने टीएमसी की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिससे इस कृत्य के पीछे राजनीतिक मकसद होने का संकेत मिलता है।
तृणमूल ने हालांकि इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पार्टी नेता इनायत मंडल ने इन आरोपों को 'बेबुनियाद' बताया और भाजपा पर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
पंकज जितेन्द्र
वार्ता
More News

खांडू और मीन ने दी अधिकारी को बधाई

10 May 2026 | 12:10 AM

ईटानगर, 09 मई (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोवना मीन ने शनिवार को श्री सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।.

see more..

दक्षिण भारत में भाजपा नहीं बढ़ सकती, इस मिथक येदियुरप्पा ने तोड़ा: शाह

10 May 2026 | 12:02 AM

चित्रदुर्ग, 09 मई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विस्तार का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को देते हुए शनिवार को कहा कि वह इस विकास के 'वास्तुकार' हैं।.

see more..

हैदराबाद में बंदी संजय के पुत्र के खिलाफ पॉस्को के तहत मामला दर्ज

09 May 2026 | 11:39 PM

हैदराबाद, 09 मई (वार्ता) हैदराबाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के पुत्र खिलाफ एक नाबालिग किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोपों में बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉस्को ) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।.

see more..

पश्चिम बंगाल विधानसभा में शोभनदेव चट्टोपाध्याय होंगे विपक्ष के नेता

09 May 2026 | 11:15 PM

कोलकाता, 09 मई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को इसकी घोषणा की। श्री चट्टोपाध्याय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री थे। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बालीगंज निर्वाचन क्षेत्र से भारी अंतर से जीत हासिल की है।संतोष
वार्ता.

see more..

आंध्र प्रदेश में 54.71 करोड़ रुपये की लागत से 43 मंदिरों का हो रहा जीर्णोद्धारः रेड्डी

09 May 2026 | 11:09 PM

एलुरु, 09 मई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के देवस्थानम मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी ने कहा है कि आगामी गोदावरी पुष्करम उत्सव से पहले गोदावरी नदी के किनारे स्थित 43 मंदिरों का 54.71 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने दैनिक अनुष्ठान करने और पुजारियों को मानदेय देने के लिए 6,200 मंदिरों को धन उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।.

see more..