Monday, May 18 2026 | Time 08:25 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तेलंगाना राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, कहा,उनका जीवन संघर्ष पर विजय की मिसाल

हैदराबाद, 14 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें राजभवन में पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने बाबासाहेब को भारत के महानतम सपूतों में से एक बताते हुए कहा कि उनका जीवन विपरीत परिस्थितियों पर मानव आत्मा की विजय का प्रेरक उदाहरण है।
उन्होंने डॉ. अंबेडकर को दूरदर्शी समाज सुधारक और प्रख्यात विधिवेत्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा, "उनकी विरासत गरीबों और हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत संदेश है। "
राज्यपाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार भारतीय संविधान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संविधानों में से एक है और यह अवसर नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर एक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण में योगदान दें।
इस मौके पर राज्यपाल के विशेष मुख्य सचिव एम. दाना किशोर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
प्रदीप जितेन्द्र
वार्ता
More News

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:04 PM

हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।.

see more..

पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में लगी भीषण आग

17 May 2026 | 9:00 PM

पौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार की समीक्षा की

17 May 2026 | 8:56 PM

इंफाल, 17 मई (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को इंफाल-सैकुल रोड पर चल रहे सड़क सुधार के काम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।.

see more..

बीजद ने मयूरभंज पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार की जांच की मांग की

17 May 2026 | 8:44 PM

भुवनेश्वर, 17 मई (वार्ता) ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को मयूरभंज जिले के मोराडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है जिसने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।.

see more..

असम राइफल्स ने आइजोल में 1,200 डेटोनेटर जब्त किए, एक को हिरासत में लिया

17 May 2026 | 8:39 PM

आइजोल, 17 मई (वार्ता) असम राइफल्स ने आइजोल के डर्टलांग इलाके से विस्फोटक सामान को ले जा रहे गाड़ी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा और 1,200 डेटोनेटर जब्त कर लिया। अर्द्धसैनिक बल ने रविवार को यह जानकारी दी।.

see more..