Sunday, May 10 2026 | Time 01:23 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मोदी बुधवार को कर्नाटक दौरे पर

बेंगलुरु, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला तालुख में स्थित श्री आदिचुंचनगिरी क्षेत्र का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले, विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मंगलवार को आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और तैयारियों के संबंध में पीठाधिपति निर्मलानंदनाथ स्वामीजी के साथ चर्चा की।
इस दौरान श्री मोदी गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन कर सकते हैं , जहां भैरवैक्य बालगंगाधरनाथ स्वामीजी की पवित्र समाधि है। स्वामीजी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह सहित सभी धार्मिक अनुष्ठान परंपराओं के अनुसार पूरे कर लिए गए हैं।
इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए, कल सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे के बीच मंदिर परिसर में आम भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अपना दर्शन पूरा कर लें और सुबह नौ बजे से पहले आयोजन स्थल पर पहुंच जाएं।
इस अवसर पर श्री मोदी के लिए उपहार के तौर पर वाडियार राजवंश शैली से प्रेरित एक औपचारिक पगड़ी तैयार की जा रही है। कलाकार नंदन सिंह द्वारा डिजाइन की गई यह पगड़ी मैसूर सिल्क और बनारसी सिल्क का उपयोग करके पांच दिनों में तैयार की गई है तथा इसे गंडाबेरुंडा प्रतीक व मोतियों के अलंकरण से सजाया गया है।
भारत अशोक
वार्ता
More News

खांडू और मीन ने दी अधिकारी को बधाई

10 May 2026 | 12:10 AM

ईटानगर, 09 मई (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोवना मीन ने शनिवार को श्री सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।.

see more..

दक्षिण भारत में भाजपा नहीं बढ़ सकती, इस मिथक येदियुरप्पा ने तोड़ा: शाह

10 May 2026 | 12:02 AM

चित्रदुर्ग, 09 मई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विस्तार का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को देते हुए शनिवार को कहा कि वह इस विकास के 'वास्तुकार' हैं।.

see more..

हैदराबाद में बंदी संजय के पुत्र के खिलाफ पॉस्को के तहत मामला दर्ज

09 May 2026 | 11:39 PM

हैदराबाद, 09 मई (वार्ता) हैदराबाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के पुत्र खिलाफ एक नाबालिग किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोपों में बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉस्को ) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।.

see more..

पश्चिम बंगाल विधानसभा में शोभनदेव चट्टोपाध्याय होंगे विपक्ष के नेता

09 May 2026 | 11:15 PM

कोलकाता, 09 मई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को इसकी घोषणा की। श्री चट्टोपाध्याय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री थे। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बालीगंज निर्वाचन क्षेत्र से भारी अंतर से जीत हासिल की है।संतोष
वार्ता.

see more..

आंध्र प्रदेश में 54.71 करोड़ रुपये की लागत से 43 मंदिरों का हो रहा जीर्णोद्धारः रेड्डी

09 May 2026 | 11:09 PM

एलुरु, 09 मई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के देवस्थानम मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी ने कहा है कि आगामी गोदावरी पुष्करम उत्सव से पहले गोदावरी नदी के किनारे स्थित 43 मंदिरों का 54.71 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने दैनिक अनुष्ठान करने और पुजारियों को मानदेय देने के लिए 6,200 मंदिरों को धन उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।.

see more..