Monday, May 18 2026 | Time 08:29 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों के पहले चरण में केंद्रीय बलों की भारी तैनाती

कोलकाता, 15 अप्रैल (वार्ता) चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों में फैले 152 निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियों की तैनाती की घोषणा की है, जहां मतदान 23 अप्रैल को होना है। प्रत्येक कंपनी में लगभग 100 जवान शामिल हैं।
राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आयोग द्वारा दिये गये आश्वासन के बाद व्यापक तैनाती की घोषणा की गई है।
पहले चरण में उत्तरी बंगाल के सभी जिलों दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूच बिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा सहित एक विशाल भौगोलिक क्षेत्र शामिल हैं। झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुरा सहित जंगलमहल क्षेत्र में भी मतदान होगा। बीरभूम और मुर्शिदाबाद जैसे महत्वपूर्ण जिले भी इस चरण में शामिल हैं।
इसके अलावा, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पश्चिमी बर्दवान में भी पहले चरण में मतदान होने वाला है। सभी जिलों में से मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की सबसे अधिक तैनाती होगी। जिले को दो पुलिस क्षेत्राधिकारों में विभाजित किया गया है पहला मुर्शिदाबाद और दूसरा जंगीपुर पुलिस जिला है। कुल मिलाकर इनमें 316 कंपनियों की तैनाती होगी, जिनमें से 240 कंपनियां मुर्शिदाबाद में और 76 कंपनियां जंगीपुर में तैनात होंगी। पूर्वी मेदिनीपुर में 273 कंपनियों की तैनाती की गई है। इस बार जिले का विशेष राजनीतिक महत्व है क्योंकि इसमें नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र शामिल है, जो एक हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र है जहां विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पबित्रा कार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो हाल ही में भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
पश्चिम मेदिनीपुर में 271 कंपनियां तैनात होंगी, जो पूर्वी मेदिनीपुर से थोड़ा कम है। बांकुरा में 193 कंपनियां तैनात होंगी, उसके बाद बीरभूम में 176 कंपनियां तैनात की जायेंगी। मालदा में 172 कंपनियां तैनात होंगी, जबकि पुरुलिया को 151 कंपनियां तैनात होंगी। उत्तरी बंगाल में, कूच बिहार में 146 कंपनियां और जलपाईगुड़ी में 92 कंपनियां तैनात की जायेंगी। दक्षिण दिनाजपुर में 83 कंपनियां, अलीपुरद्वार में 77, झाड़ग्राम में 74, दार्जिलिंग में 61 और कालिम्पोंग में 21 कंपनियां तैनात होंगी।
इसके अलावा उत्तर दिनाजपुर को भी दो पुलिस जिलों इस्लामपुर और रायगंज में बांटा गया है, जहां क्रमशः 61 और 71 कंपनियां तैनात की जाएंगी, जिससे जिले में कुल कंपनियों की संख्या 132 होंगी।
इन सब के अलावा सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय में 44 कंपनियां तैनात होंगी जबकि आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट की सुरक्षा केंद्रीय बलों की 125 कंपनियों द्वारा की जाएगी।
चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि अगले गुरुवार (23 अप्रैल) को होने वाले मतदान से पहले 20 अप्रैल तक सुरक्षा बलों की तैनाती पूरी हो जानी चाहिए ताकि पर्याप्त क्षेत्रीय नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके और मतदाताओं के बीच विश्वास पैदा करने के उपाय किए जा सकें।अभय उप्रेती
वार्ता
More News

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:04 PM

हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।.

see more..

पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में लगी भीषण आग

17 May 2026 | 9:00 PM

पौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार की समीक्षा की

17 May 2026 | 8:56 PM

इंफाल, 17 मई (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को इंफाल-सैकुल रोड पर चल रहे सड़क सुधार के काम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।.

see more..

बीजद ने मयूरभंज पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार की जांच की मांग की

17 May 2026 | 8:44 PM

भुवनेश्वर, 17 मई (वार्ता) ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को मयूरभंज जिले के मोराडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है जिसने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।.

see more..

असम राइफल्स ने आइजोल में 1,200 डेटोनेटर जब्त किए, एक को हिरासत में लिया

17 May 2026 | 8:39 PM

आइजोल, 17 मई (वार्ता) असम राइफल्स ने आइजोल के डर्टलांग इलाके से विस्फोटक सामान को ले जा रहे गाड़ी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा और 1,200 डेटोनेटर जब्त कर लिया। अर्द्धसैनिक बल ने रविवार को यह जानकारी दी।.

see more..