Sunday, May 10 2026 | Time 01:47 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


त्रिपुरा ने बंगाली नव वर्ष पर निर्धारित दर पर मछली उपलब्ध कराने के लिए मछली बिक्री केंद्र खोले

अगरतला, 15 अप्रैल (वार्ता) त्रिपुरा के मत्स्य पालन विभाग ने बुधवार को बंगाली नव वर्ष के जश्न के हिस्से के रूप में राज्य भर में 16 विभिन्न स्थानों पर कई मछली बिक्री केंद्र खोल दिए, जहाँ लोगों को पूर्व निर्धारित दरों पर मछली उपलब्ध कराई गयी।
राज्य के मत्स्य पालन मंत्री सुधांशु दास ने बताया कि इस पहल के लिए मछली की आपूर्ति विभाग के अपने फार्मों और सहकारी मत्स्य पालन केंद्रों से की गई। इससे बड़ी मछलियों की कम से कम चार किस्में उपलब्ध हो सकी। इन केंद्रों पर रियायती दरों पर मछली मिलने यह सुनिश्चित होगा कि सभी आर्थिक पृष्ठभूमि के लोग दबाव के बिना उत्सव में शामिल हो सकें।
श्री दास ने बताया कि त्रिपुरा अपेक्स फिशरीज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के माध्यम से अगरतला के महाराजगंज बाजार में सस्ती कीमतों पर हिल्सा मछली लाई गई है। इस पहल को लोगों को उचित दरों पर मछली उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है, जिससे उनके लिए पारंपरिक उत्सव मनाना आसान हो सके।
यह देखते हुए कि नए साल के जश्न के दौरान अक्सर मछली की कीमतों में उछाल आता है, मंत्री ने बताया कि इससे कई परिवारों के लिए उत्सव में पूरी तरह से शामिल होना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस चिंता को दूर करने के लिए सरकार ने पूरे राज्य में सब्सिडी वाली मछली की बिक्री की व्यवस्था की है।
भारत शोभित
वार्ता
More News

खांडू और मीन ने दी अधिकारी को बधाई

10 May 2026 | 12:10 AM

ईटानगर, 09 मई (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोवना मीन ने शनिवार को श्री सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।.

see more..

दक्षिण भारत में भाजपा नहीं बढ़ सकती, इस मिथक येदियुरप्पा ने तोड़ा: शाह

10 May 2026 | 12:02 AM

चित्रदुर्ग, 09 मई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विस्तार का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को देते हुए शनिवार को कहा कि वह इस विकास के 'वास्तुकार' हैं।.

see more..

हैदराबाद में बंदी संजय के पुत्र के खिलाफ पॉस्को के तहत मामला दर्ज

09 May 2026 | 11:39 PM

हैदराबाद, 09 मई (वार्ता) हैदराबाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के पुत्र खिलाफ एक नाबालिग किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोपों में बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉस्को ) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।.

see more..

पश्चिम बंगाल विधानसभा में शोभनदेव चट्टोपाध्याय होंगे विपक्ष के नेता

09 May 2026 | 11:15 PM

कोलकाता, 09 मई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को इसकी घोषणा की। श्री चट्टोपाध्याय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री थे। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बालीगंज निर्वाचन क्षेत्र से भारी अंतर से जीत हासिल की है।संतोष
वार्ता.

see more..

आंध्र प्रदेश में 54.71 करोड़ रुपये की लागत से 43 मंदिरों का हो रहा जीर्णोद्धारः रेड्डी

09 May 2026 | 11:09 PM

एलुरु, 09 मई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के देवस्थानम मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी ने कहा है कि आगामी गोदावरी पुष्करम उत्सव से पहले गोदावरी नदी के किनारे स्थित 43 मंदिरों का 54.71 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने दैनिक अनुष्ठान करने और पुजारियों को मानदेय देने के लिए 6,200 मंदिरों को धन उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।.

see more..