Monday, May 18 2026 | Time 09:31 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ओडिशा में आश्रम स्कूल की छात्रा की मौत: मुख्यमंत्री ने दिये उच्च स्तरीय जांच के आदेश

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मयूरभंज जिले के एक सरकारी आश्रम स्कूल में कथित तौर पर खराब खाना खाने के बाद पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में उच्च स्तरीय प्रशासनिक जांच के आदेश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने राजस्व संभागीय आयुक्त (उत्तरी संभाग) को उन परिस्थितियों की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है, जिनके कारण स्कूल के कई छात्र बीमार पड़ गये और रूपाली नाम की छात्रा की जान चली गयी। यह दुखद घटना रसगोविंदपुर के काकाबन्धा आवासीय स्कूल में हुई, जहां रविवार को कथित तौर पर दूषित खाद्य पदार्थ खाने के बाद सौ से अधिक छात्र बीमार पड़ गए थे। पीड़ित छात्रा रूपाली का इलाज पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर लाठियों और पत्थरों
से हमला कर दिया, जिसमें रसगोविंदपुर के थाना प्रभारी सहित कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये।मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस लापरवाही के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आवास और शहरी विकास मंत्री के. सी. मोहपात्रा ने भी अस्पताल का दौरा कर प्रभावित छात्रों के स्वास्थ्य की समीक्षा की है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
शोभित.श्रवण
वार्ता
More News

वी. डी. सतीशन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

18 May 2026 | 8:45 AM

तिरुवनंतपुरम, 18 मई (वार्ता) केरल में आज कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चो (यूडीएफ) सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा , जहां वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।.

see more..

शरणार्थियों का नया जत्था आने से मिजोरम में विस्थापितों की संख्या बढ़कर हुई 40 हजार

17 May 2026 | 10:47 PM

आइजोल, 17 मई (वार्ता) पश्चिमी म्यांमार में जारी हिंसा के कारण पिछले दो हफ्तों में 1,000 से अधिक नए नागरिक मिजोरम के चंफाई जिले में दाखिल हुए हैं। शरणार्थियों के इस नए आगमन के साथ ही राज्य में शरण लेने वाले म्यांमार के नागरिकों की कुल संख्या अब लगभग 40,000 के करीब पहुंच गई है।.

see more..

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:04 PM

हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।.

see more..

पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में लगी भीषण आग

17 May 2026 | 9:00 PM

पौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार की समीक्षा की

17 May 2026 | 8:56 PM

इंफाल, 17 मई (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को इंफाल-सैकुल रोड पर चल रहे सड़क सुधार के काम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।.

see more..