Sunday, May 10 2026 | Time 01:44 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के संबलपुर में वीर सुरेंद्र साई संग्रहालय का उद्घाटन किया

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र संबलपुर के दलाईपाड़ा में वीर सुरेंद्र साई संग्रहालय का उद्घाटन किया और भावी पीढ़ियों को उनकी विरासत तथा इतिहास के बारे में जागरूक करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
श्री प्रधान ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सुरेंद्र साई को साहस, धैर्य और वीरता का प्रतीक बताया और कहा कि यह संग्रहालय उनकी विरासत और उनसे जुड़ी बहादुरी की भावना को सम्मानित करने के लिए एक अनूठी पहल है।
इस संग्रहालय को संस्कृति और पर्यटन विभागों, जिला प्रशासन और इनटैक के संयुक्त प्रयासों से विकसित किया गया है। इसमें संबलपुर की समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं को दर्शाने वाली दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गयी हैं। आगंतुक यहां उन स्वतंत्रता सेनानियों के जीवंत कलात्मक चित्र देख सकते हैं, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया, साथ ही क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
श्री प्रधान ने कहा कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से संबलपुर की वीरतापूर्ण विरासत और जीवंत सांस्कृतिक पहचान को आकर्षक और सार्थक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निष्कर्षों का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संबलपुर का इतिहास 10,000 साल से भी पुराना है, जिसका प्रमाण क्षेत्र में मिली गुफा पेंटिंग और शैल कला (रॉक आर्ट) है। महानदी बेसिन में स्थित और पूजनीय समलेश्वरी मंदिर होने के कारण यह क्षेत्र अपने जंगलों, कृषि और जीवंत लोक संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखता है।
केंद्रीय मंत्री ने जोर दिया कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से देश भर में क्षेत्रीय स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबलपुर के निवासियों, विशेष रूप से छात्रों और युवाओं को संग्रहालय का दौरा करने और अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया।
जिला अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान श्री प्रधान ने खुलासा किया कि संबलपुर में एक नया 'कला, संगीत और शिल्प कॉलेज' स्थापित करने की योजना चल रही है। साथ ही उन्होंने स्थानीय कलाकारों के लिए चल रहे ऑडिटोरियम प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
श्री प्रधान ने कहा कि संबलपुर की प्रसिद्ध सांस्कृतिक परंपराओं जैसे पंचबाद्यम, डलखाई और रंगबती को संरक्षित और बढ़ावा देना तथा कलाकारों को उचित मंच प्रदान करना प्रमुख प्राथमिकता बनी रहेगी।
भारत.श्रवण
वार्ता
More News

खांडू और मीन ने दी अधिकारी को बधाई

10 May 2026 | 12:10 AM

ईटानगर, 09 मई (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चोवना मीन ने शनिवार को श्री सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।.

see more..

दक्षिण भारत में भाजपा नहीं बढ़ सकती, इस मिथक येदियुरप्पा ने तोड़ा: शाह

10 May 2026 | 12:02 AM

चित्रदुर्ग, 09 मई (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विस्तार का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को देते हुए शनिवार को कहा कि वह इस विकास के 'वास्तुकार' हैं।.

see more..

हैदराबाद में बंदी संजय के पुत्र के खिलाफ पॉस्को के तहत मामला दर्ज

09 May 2026 | 11:39 PM

हैदराबाद, 09 मई (वार्ता) हैदराबाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के पुत्र खिलाफ एक नाबालिग किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोपों में बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉस्को ) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।.

see more..

पश्चिम बंगाल विधानसभा में शोभनदेव चट्टोपाध्याय होंगे विपक्ष के नेता

09 May 2026 | 11:15 PM

कोलकाता, 09 मई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को इसकी घोषणा की। श्री चट्टोपाध्याय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में मंत्री थे। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बालीगंज निर्वाचन क्षेत्र से भारी अंतर से जीत हासिल की है।संतोष
वार्ता.

see more..

आंध्र प्रदेश में 54.71 करोड़ रुपये की लागत से 43 मंदिरों का हो रहा जीर्णोद्धारः रेड्डी

09 May 2026 | 11:09 PM

एलुरु, 09 मई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के देवस्थानम मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी ने कहा है कि आगामी गोदावरी पुष्करम उत्सव से पहले गोदावरी नदी के किनारे स्थित 43 मंदिरों का 54.71 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने दैनिक अनुष्ठान करने और पुजारियों को मानदेय देने के लिए 6,200 मंदिरों को धन उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।.

see more..