Monday, May 18 2026 | Time 09:40 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री ने पुलिगंडाला इको-पर्यटन परियोजना का किया उद्घाटन

खम्मम, 15 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने बुधवार को खम्मम जिले के सथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में पुलिगुंडला इको-पर्यटन परियोजना का उद्घाटन किया, जिसमें कॉटेज, नौकायन और जंगल सफारी सहित प्रमुख सुविधाओं का अनावरण शामिल है।
उपमुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पर्यटन को एक प्रमुख विकास क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर राज्य सरकार के ध्यान पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तेलंगाना की प्राकृतिक सुंदरता को विश्व के सामने प्रदर्शित करने के लिए प्रतिबद्ध है और याद दिलाया कि सत्ता संभालने के बाद पहले ही बजट में इको-पर्यटन को प्राथमिकता दी गई थी।
उन्होंने स्थानीय विधायक मट्टा रागमयी दयानंद के अनुरोध पर पुलिगंडाला परियोजना के लिए कुल चार करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की जिसमें से दो करोड़ रुपये ग्रीन फंड से और शेष दो करोड़ रुपये कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से दिए जाएंगे।

श्री विक्रमार्क ने कनकगिरी से परियोजना स्थल तक दोहरी सड़क बनाकर कनेक्टिविटी में सुधार लाने वाली योजना का भी खुलासा किया और जिला कलेक्टर को तत्काल प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को स्पष्ट समयसीमा निर्धारित करने और कार्यों के शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके फायदों पर उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्थानीय ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगी और पर्यटकों की संख्या बढ़ाकर आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देगी, जिससे क्षेत्र के होटलों और एवं व्यवसायों को लाभ होगा।
सतत विकास पर बल देते हुए उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि पर्यटन पहलों से प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने तेलंगाना में पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और पुलिगंडाला, कनकगिरी पहाड़ियों और कल्लू पहाड़ियों को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में एकीकृत करने की योजना की घोषणा की।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र जल्द ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार बिना किसी देरी के सभी आवश्यक धनराशि स्वीकृत करेगी और सभी हितधारकों से राज्य के लिए गौरव का विषय बनने वाली इस परियोजना को सामूहिक रूप से विकसित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, विधायक मट्टा रागमयी दयानंद और मालोथ रामदास नाइक, जिला कलेक्टर अनुदीप दुरिशेट्टी, वरिष्ठ वन अधिकारी और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

वी. डी. सतीशन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

18 May 2026 | 8:45 AM

तिरुवनंतपुरम, 18 मई (वार्ता) केरल में आज कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चो (यूडीएफ) सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा , जहां वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।.

see more..

शरणार्थियों का नया जत्था आने से मिजोरम में विस्थापितों की संख्या बढ़कर हुई 40 हजार

17 May 2026 | 10:47 PM

आइजोल, 17 मई (वार्ता) पश्चिमी म्यांमार में जारी हिंसा के कारण पिछले दो हफ्तों में 1,000 से अधिक नए नागरिक मिजोरम के चंफाई जिले में दाखिल हुए हैं। शरणार्थियों के इस नए आगमन के साथ ही राज्य में शरण लेने वाले म्यांमार के नागरिकों की कुल संख्या अब लगभग 40,000 के करीब पहुंच गई है।.

see more..

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:04 PM

हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।.

see more..

पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में लगी भीषण आग

17 May 2026 | 9:00 PM

पौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार की समीक्षा की

17 May 2026 | 8:56 PM

इंफाल, 17 मई (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को इंफाल-सैकुल रोड पर चल रहे सड़क सुधार के काम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।.

see more..