Monday, May 18 2026 | Time 09:23 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हैदराबाद के विरासत स्थलों का होगा वैश्विक कायाकल्प: जुपल्ली कृष्णा राव

Accompanied by Charminar MLA Mir Zulfeqar Ali, Tourism Development Corporation Managing Director Gautami, and Director of Archaeology Arjuna Rao, the Minister visited the Charminar precinct and Chowmahalla Palace, reviewing ongoing conservation and development works.
Highlighting restoration efforts, he said the Quli Qutb Shah Urban Development Authority (QQSDA) has sanctioned Rs 3.64 crore for the renovation of the historic Machli Kaman, with tenders to be floated shortly. He also directed officials to take up restoration of Sher-e-Batil Kaman and beautify the fountain near Charminar to enhance the visitor experience.
Krishna Rao said tourism development across the State is being streamlined under the new Tourism Policy, with a focus on adopting a Public-Private Partnership (PPP) model to improve infrastructure, boost revenue and generate sustainable employment for local communities.
Reiterating the government's commitment to preserving Hyderabad's rich heritage, the Minister said special master plans are being prepared to position the city as a premier global tourist destination.
He stressed the need to balance conservation of historic structures like Chowmahalla Palace with the creation of modern amenities to cater to growing domestic and international tourist inflow.
हैदराबाद 15 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना सरकार हैदराबाद के प्रतिष्ठित विरासत स्थलों को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने बुधवार को शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी।
मंत्री ने चारमीनार क्षेत्र और चौमहला पैलेस का दौरा कर वहां चल रहे संरक्षण और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ चारमीनार के विधायक मीर जुल्फिकार अली और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजू द थे।
उन्होंने संरक्षण के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कुली कुतुब शाह शहरी विकास प्राधिकरण ने ऐतिहासिक 'मछली कमान' के नवीनीकरण के लिए 3.64 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिसके लिए जल्द ही निविदाएं जारी की जाएंगी। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को 'शेर-ए-बातिल कमान' के जीर्णोद्धार और चारमीनार के पास स्थित फव्वारे के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाया जा सके।
श्री कृष्णा राव ने कहा कि नई पर्यटन नीति के तहत राज्य भर में पर्यटन विकास को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। इसमें बुनियादी ढांचे में सुधार, राजस्व बढ़ाने और स्थानीय समुदायों के लिए स्थायी रोजगार पैदा करने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल अपनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। हैदराबाद की समृद्ध विरासत को सहेजने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि शहर को एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए विशेष मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने ऐतिहासिक संरचनाओं के संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया ताकि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की बढ़ती संख्या को बेहतर सेवाएं दी जा सकें।
शोभित जितेन्द्र
वार्ता
More News

वी. डी. सतीशन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

18 May 2026 | 8:45 AM

तिरुवनंतपुरम, 18 मई (वार्ता) केरल में आज कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चो (यूडीएफ) सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा , जहां वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।.

see more..

शरणार्थियों का नया जत्था आने से मिजोरम में विस्थापितों की संख्या बढ़कर हुई 40 हजार

17 May 2026 | 10:47 PM

आइजोल, 17 मई (वार्ता) पश्चिमी म्यांमार में जारी हिंसा के कारण पिछले दो हफ्तों में 1,000 से अधिक नए नागरिक मिजोरम के चंफाई जिले में दाखिल हुए हैं। शरणार्थियों के इस नए आगमन के साथ ही राज्य में शरण लेने वाले म्यांमार के नागरिकों की कुल संख्या अब लगभग 40,000 के करीब पहुंच गई है।.

see more..

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:04 PM

हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।.

see more..

पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में लगी भीषण आग

17 May 2026 | 9:00 PM

पौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार की समीक्षा की

17 May 2026 | 8:56 PM

इंफाल, 17 मई (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को इंफाल-सैकुल रोड पर चल रहे सड़क सुधार के काम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।.

see more..