Tuesday, May 12 2026 | Time 09:52 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


रुद्रप्रयाग में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से बची मरीज की जान

रुद्रप्रयाग ,15मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से हृदय रोग से गंभीर रूप से ग्रसित एक मरीज जीवनरक्षा का प्रयास किया।
रूद्रप्रयाग के जिला चिकित्सालय में हृदय घात से पीड़ित एक मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया। मरीज कुंदीलाल (41 वर्ष), को चिकित्सकों द्वारा तत्काल थ्रोम्बोलाइसिस तथा इंट्यूबेशन किया गया।
इसके बाद मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सहयोग से हेली सेवा के माध्यम से एयरलिफ्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की। मरीज को गुलाबराय हेलीपैड से एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया।
हेली एम्बुलेंस टीम द्वारा रास्ते में लगातार अथक प्रयास करते हुए मरीज की स्थिति को नियंत्रित रखा गया और सुरक्षित रूप से एम्स ऋषिकेश इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मरीज को स्थिर किया गया। वर्तमान में मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है तथा आगे की जांच एवं उपचार की प्रक्रिया जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामप्रकाश, जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के चिकित्सक डॉ. अथिरा, डॉ. दीपिका कांडपाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, कैप्टन राजेश भारद्वाज तथा विक्रांत भारद्वाज के समेकित एवं त्वरित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके परिणामस्वरूप मरीज को समय पर उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।
यह घटना आपातकालीन परिस्थितियों में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सजगता और बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।
सं. संतोष
वार्ता
More News

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:07 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

केरल में अगले मुख्यमंत्री के चयन में देरी पर आईयूएमएल ने जतायी नाराजगी

11 May 2026 | 10:03 PM

कोझिकोड, 11 मई (वार्ता) केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के दूसरे सबसे बड़े घटक दल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर चिंता जतायी है और एक सप्ताह की देरी के कारण राजनीतिक परिणामों की चेतावनी दी है।.

see more..

हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारी तेज, रेलवे और मेला प्रशासन ने बनाई संयुक्त रणनीति

11 May 2026 | 9:48 PM

हरिद्वार, 11 मई, (वार्ता ) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

अन्नाद्रमुक में फूट पड़ने की आशंका

11 May 2026 | 9:44 PM

चेन्नई, 11 मई (वार्ता) तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक अभी भी विधानसभा चुनावों में मिली बुरी हार से उबर नहीं पाई है और सोमवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में विधायक दल के नेता के पद पर दावा करने के लिए दो गुटों ने अलग-अलग पत्र जमा किए हैं।.

see more..

बीजद ने सीईओ से राज्यसभा चुनाव के दौरान दूसरे बैलेट पेपर जारी करने के मामले में दखल की मांग की

11 May 2026 | 9:34 PM

भुवनेश्वर, 11 मई (वार्ता) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की और 2026 के राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर दूसरे बैलेट पेपर गैर-कानूनी तरीके से जारी करने के मामले में तुरंत दखल देने की मांग की।.

see more..