Monday, May 18 2026 | Time 08:21 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बंगाल चुनाव पहला चरण : तृणमूल कांग्रेस के सबसे अधिक करोड़पति उम्मीदवार मैदान में

कोलकाता, 16 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में तृणमूल कांग्रेस के सबसे अधिक करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे अधिक अमीर उम्मीदवार हैं। राज्य में पहले चरण के चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों के मामले में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बाद कांग्रेस का नंबर आता है जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) करोड़पति उम्मीदवारों के मामले में चौथे नंबर पर है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों से 1478 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के 106 उम्मीदवारों के पास एक करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति है।पहले चरण में तृणमूल कांग्रेस ने 148 उम्मीदवार उतारे हैं और करोड़पति उम्मीदवारों का प्रतिशत कुल उम्मीदवारों का 72 प्रतिशत है।
भाजपा के पास दूसरे सबसे अधिक अमीर उम्मीदवार हैं। उसके 152 उम्मीदवारों में से 71 के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के 50 उम्मीदवार करोड़पति हैं जबकि माकपा के 24 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
इस पहले चरण में पहले सबसे अमीर तीन उम्मीदवार भी तृणमूल कांग्रेस से ही हैं। इनमें श्री जाकिर हुसैन जंगीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को सौंपे गए अपने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 133 करोड़ रुपये से अधिक बताई है। दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार गौतम मिश्रा (श्याम) बरजोरा से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 105 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट से उम्मीदवार कबी दत्ता ने 72 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि श्री मिश्रा पर सबसे अधिक 20 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज भी है। श्री हुसैन और श्री मिश्रा दोनों ने अपने हलफनामों में आय के अन्य स्रोतों के साथ-साथ कारोबार को भी अपनी आय का स्रोत बताया है।
पंकज अशोक
वार्ता
More News

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:04 PM

हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।.

see more..

पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में लगी भीषण आग

17 May 2026 | 9:00 PM

पौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार की समीक्षा की

17 May 2026 | 8:56 PM

इंफाल, 17 मई (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को इंफाल-सैकुल रोड पर चल रहे सड़क सुधार के काम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।.

see more..

बीजद ने मयूरभंज पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार की जांच की मांग की

17 May 2026 | 8:44 PM

भुवनेश्वर, 17 मई (वार्ता) ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को मयूरभंज जिले के मोराडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है जिसने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।.

see more..

असम राइफल्स ने आइजोल में 1,200 डेटोनेटर जब्त किए, एक को हिरासत में लिया

17 May 2026 | 8:39 PM

आइजोल, 17 मई (वार्ता) असम राइफल्स ने आइजोल के डर्टलांग इलाके से विस्फोटक सामान को ले जा रहे गाड़ी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा और 1,200 डेटोनेटर जब्त कर लिया। अर्द्धसैनिक बल ने रविवार को यह जानकारी दी।.

see more..