Monday, May 18 2026 | Time 08:22 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


नैनीताल जिले में जिला प्रशासन 34 निजी विद्यालयों को जारी किया नोटिस

नैनीताल, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में जिला प्रशासन की ओर से 34 निजी विद्यालयों को विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के मामले में गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस कथित शैक्षिक और प्रशासनिक अनियमितताओं के चलते जारी किया गया है। स्कूलों से पूछा गया है कि क्यों ना उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। सभी स्कूलों से आगामी 20 अप्रैल तक जवाब देने को कहा गया है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से करायी गयी जांच रिपोर्ट के बाद लालकुआं, भवाली, भीमताल और रामनगर के विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है।
जांच में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकें लागू नहीं किए जाने, अभिभावकों को एक निश्चित दुकान से पुस्तकें खरीदे जाने और शुल्क और अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराये जाने के आरोप हैं। सभी स्कूलों को 20 अप्रैल तक जवाब देने को कहा गया है।
जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है उनमें जय मोहन पब्लिक स्कूल, रामनगर, गुड लक पब्लिक स्कूल, रामनगर, मार्डन पब्लिक स्कूल, रामनगर, डी.एस.बी. पब्लिक स्कूल, रामनगर, सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल, रामनगर, ग्रीन फील्ड एकेडमी, रामनगर, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, रामनगर, ओक बर्ड पब्लिक स्कूल, रामनगर, डी०डी०सी०एम० पब्लिक स्कूल, रामनगर, गार्डन वैली पब्लिक स्कूल, रामनगर, शेमरोक प्री स्कूल, रामनगर, अल्फा मिशन पब्लिक स्कूल, रामनगर, मेहरा पब्लिक स्कूल, रामनगर, दीपक डिवाइन पब्लिक स्कूल रामनगर, यू०एस०आर० इन्दु, इण्टर कालेज बसई रामनगर, सेन्ट रूमी पब्लिक स्कूल, रामनगर, लिटिल स्कालर्स एकेडमी, रामनगर, सन राईज पब्लिक स्कूल, रामनगर, मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल, रामनगर, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामनगर, एन.एल.साह प्रोपट्री लर्निंग स्कूल, भवाली, डी विटो स्कूल, भवाली, डी.एस.एस.पाल नैनीताल पब्लिक स्कूल, श्यामखेत भवाली, महर्षि विद्या मन्दिर, फरसौली, भीमताल, मल्लिकार्जुन स्कूल, भीमताल, वुड ब्रिज स्कूल, डोब ल्वेशाल भीमताल, आयुष्मान कान्वेंट स्कूल, गरमपानी, स्कालर हेवन स्कूल, बिन्दुखत्ता, एफ०एस० बिष्ट मैमोरियल स्कूल, लालकुआं, बी०डी० जोशी मैमोरियल स्कूल, लालकुआं, ग्रीन वुड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, लालकुआं, एच.सी.एम. जूनियर हाईस्कूल, लालकुआं, होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, लालकुंआ, मीना एकेडमी, लालकुंआ और शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल, रामनगर शामिल हैं।
रवीन्द्र, संतोष
वार्ता
More News

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:04 PM

हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।.

see more..

पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में लगी भीषण आग

17 May 2026 | 9:00 PM

पौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार की समीक्षा की

17 May 2026 | 8:56 PM

इंफाल, 17 मई (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को इंफाल-सैकुल रोड पर चल रहे सड़क सुधार के काम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।.

see more..

बीजद ने मयूरभंज पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार की जांच की मांग की

17 May 2026 | 8:44 PM

भुवनेश्वर, 17 मई (वार्ता) ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को मयूरभंज जिले के मोराडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है जिसने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।.

see more..

असम राइफल्स ने आइजोल में 1,200 डेटोनेटर जब्त किए, एक को हिरासत में लिया

17 May 2026 | 8:39 PM

आइजोल, 17 मई (वार्ता) असम राइफल्स ने आइजोल के डर्टलांग इलाके से विस्फोटक सामान को ले जा रहे गाड़ी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा और 1,200 डेटोनेटर जब्त कर लिया। अर्द्धसैनिक बल ने रविवार को यह जानकारी दी।.

see more..