Monday, May 18 2026 | Time 08:39 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पश्चिम बंगाल चुनाव पहला चरण: 345 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार मैदान में

कोलकाता, 16 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 345 ऐसे उम्मीदवार मैदान में हैं जिनके खिलाफ राज्यभर के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह जानकारी गुरुवार को दो गैर-सरकारी चुनाव निगरानी संस्थाओं- एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।
बंगाल चुनाव का पहला चरण 23 अप्रैल को होना है, जिसमें 152 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं।
एडीआर और वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच द्वारा संयुक्त रूप से जारी रिपोर्ट के अनुसार उन 345 उम्मीदवारों में से, 19 ने हत्या के मामलों की जानकारी दी है। 105 उम्मीदवारों ने हत्या के प्रयास के मामलों की घोषणा की है, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत दंडनीय हैं। इन उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को सौंपे गए अपने हलफनामों में अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि की घोषणा की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 98 उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों की घोषणा की है और 6 उम्मीदवारों के खिलाफ बलात्कार के मामले दर्ज हैं।
वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच की राज्य समन्वयक उज्जैनी हलीम ने यूनीवार्ता को बताया, "यह तथ्य कि राजनीतिक दल लगातार ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतार रहे हैं जिनकी आपराधिक पृष्ठभूमि है, यह साबित करता है कि उन्होंने एक बार फिर ऐसे लोगों पर भरोसा किया है जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि राजनीतिक दलों की चुनावी प्रक्रिया में सुधार करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।"
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:04 PM

हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।.

see more..

पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में लगी भीषण आग

17 May 2026 | 9:00 PM

पौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार की समीक्षा की

17 May 2026 | 8:56 PM

इंफाल, 17 मई (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को इंफाल-सैकुल रोड पर चल रहे सड़क सुधार के काम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।.

see more..

बीजद ने मयूरभंज पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार की जांच की मांग की

17 May 2026 | 8:44 PM

भुवनेश्वर, 17 मई (वार्ता) ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को मयूरभंज जिले के मोराडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है जिसने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।.

see more..

असम राइफल्स ने आइजोल में 1,200 डेटोनेटर जब्त किए, एक को हिरासत में लिया

17 May 2026 | 8:39 PM

आइजोल, 17 मई (वार्ता) असम राइफल्स ने आइजोल के डर्टलांग इलाके से विस्फोटक सामान को ले जा रहे गाड़ी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा और 1,200 डेटोनेटर जब्त कर लिया। अर्द्धसैनिक बल ने रविवार को यह जानकारी दी।.

see more..