Thursday, May 14 2026 | Time 07:35 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मेघालय की आधिकारिक भाषाएं बनेंगी खासी, गारो, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

शिलॉन्ग, 16 अप्रैल (वार्ता) मेघालय सरकार ने अंग्रेजी के बाद खासी और गारो को आधिकारिक भाषाओं के रूप में मान्यता दे दी है।
इस आशय की मंजूरी गुरुवार को यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दी गयी। मुख्यमंत्री कॉनरैड संगमा ने बताया कि इस फैसले के साथ मेघालय राज्य भाषा अधिनियम 2005 निरस्त हो गया है।
श्री संगमा ने कैबिनेट के फैसले को ऐतिहासिक और 'बेहद अहम' फैसला करार देते हुए कहा कि यह अध्यादेश राज्य के युवाओं के लिए नये अवसर पैदा करेगा और साथ ही राज्य की भाषाओं को बढ़ावा देगा।
उन्होंने कहा कि इस अध्यादेश का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी के अलावा खासी और गारो को राज्य की आधिकारिक भाषा बनाना है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी राज्य की आम भाषा रहेगी। राज्य सरकार की ओर से जारी होने वाली अधिसूचनाएं अंग्रेजी, खासी और गारो में होंगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का यह आदेश प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी लागू होगा, हालांकि इसे चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह लागू किया जाएगा।
श्री संगमा ने बताया कि समय के साथ मेघालय राज्य विधानमंडल (अंग्रेजी भाषा का विस्तार) अधिनियम 1980 में भी बदलाव किये जाएंगे और इसके बाद जनप्रतिनिधि विधानसभा में खासी एवं गारो में भी चर्चा कर सकेंगे।
श्री संगमा ने मेघालय आधिकारिक भाषा अध्यादेश 2026 को राज्य की आठवीं अनुसूची में शामिल होने की मांग को लेकर कहा कि कैबिनेट ने इस अध्यादेश को प्राथमिक रूप से इसलिए मंजूरी दी है क्योंकि खासी और गारो को आठवीं अनुसूची में शामिल करना मेघालय विधानसभा की मांगों में शामिल है।
उन्होंने कहा, "हमारी सरकार का यह मानना है कि जहां हम खासी और गारो को आठवीं अनुसूची में शामिल करवाना चाहते हैं, वहीं हमें दोनों भाषाओं को अपने राज्य की आधिकारिक भाषा बनाना होगा, ताकि केन्द्र सरकार और संसद को एक मजबूत संदेश भेजा जा सके।"
शादाब, संतोष
वार्ता
More News

हमें जनता का स्पष्ट, निर्णायक जनादेश मिला: जोसेफ विजय

13 May 2026 | 10:53 PM

चेन्नई, 13 मई (वार्ता) तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय ने विधानसभा में विश्वास मत जीतने के कुछ घंटों बाद बुधवार को विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार को जनता से ‘स्पष्ट और निर्णायक जनादेश’ प्राप्त है।.

see more..

रुद्रप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने दो घायलों को बचाया

13 May 2026 | 10:35 PM

रुद्रप्रयाग, 13 मई (वार्ता) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के जवाड़ी पुल के समीप बुधवार देर शाम को सड़क हादसे में एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।.

see more..

चम्पावत के प्रसिद्ध मां वाराही धाम को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया तेज

13 May 2026 | 10:21 PM

चम्पावत, 13 मई (वार्ता) उत्तराखंड के चम्पावत के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत का दर्जा देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। .

see more..

चम्पावत के पूर्णागिरि मेले में मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

13 May 2026 | 9:56 PM

चम्पावत, 13 मई (वार्ता) उत्तराखंड के चंपावत स्थित मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को टनकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।.

see more..

देहरादून में पानी टंकी पर चढ़े नर्सिंग आंदोलनकारी 60 घंटे बाद नीचे उतरे

13 May 2026 | 9:52 PM

देहरादून, 13 मई (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में बनी पानी के ओवरहेड टैंक के ऊपर सोमवार सुबह से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ चढ़े नर्सिंग एकता मंच के आंदोलनकारी बुधवार शाम महानिदेशक स्वास्थ्य द्वारा नर्सिंग भर्ती संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजने के बाद नीचे उतर आए। लगभग 60 घंटे बाद नीचे उतरे नर्सिंग आंदोलनकारी और कांग्रेस नेत्री सहित सभी पांचों लोगों को अस्वस्थ होने के कारण कोरोनेशन जिला अस्पताल ले जाया गया है। जबकि उससे पहले नीचे उतरते ही कांग्रेस नेताओं ने सभी को माला पहनाकर उनकी हिम्मत को दाद दी।.

see more..