Tuesday, May 12 2026 | Time 08:45 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


चारधाम यात्रा मार्ग पर आइजी मीणा ने एसपी के साथ किया निरीक्षण

टिहरी गढ़वाल 17 अप्रैल (वार्ता) चारधाम यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था (आइजी लॉ एंड ऑर्डर) सुनील कुमार मीणा ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्वेता चौबे के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।
चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज आइजी श्री मीणा ने एसपी श्रीमती चौबे के साथ यात्रा मार्ग के स्थलीय निरीक्षण में संबंधित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख पड़ाव, पुलिस चौकियों, पंजीकरण केन्द्रों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
श्री मीणा ने श्री बदरीनाथ मार्ग पर निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करते हुए यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने मुनि की रेती क्षेत्र के भ्रमण के दौरान समीक्षा करते हुए तैनात पुलिस कार्मिकों को उच्च मानकों के अनुरूप कार्य करने, यात्रियों के साथ सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने तथा आपदा प्रबंधन के प्रति पूर्ण रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए।
इसके बाद, आइजी लॉ एंड ऑर्डर ने जन प्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं पर समन्वय स्थापित करते हुए व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की आस्था एवं प्रतिष्ठा से जुड़ी है, अतः सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करें।
सुमिताभ सैनी
वार्ता
More News

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:07 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

केरल में अगले मुख्यमंत्री के चयन में देरी पर आईयूएमएल ने जतायी नाराजगी

11 May 2026 | 10:03 PM

कोझिकोड, 11 मई (वार्ता) केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के दूसरे सबसे बड़े घटक दल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर चिंता जतायी है और एक सप्ताह की देरी के कारण राजनीतिक परिणामों की चेतावनी दी है।.

see more..

हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारी तेज, रेलवे और मेला प्रशासन ने बनाई संयुक्त रणनीति

11 May 2026 | 9:48 PM

हरिद्वार, 11 मई, (वार्ता ) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

अन्नाद्रमुक में फूट पड़ने की आशंका

11 May 2026 | 9:44 PM

चेन्नई, 11 मई (वार्ता) तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक अभी भी विधानसभा चुनावों में मिली बुरी हार से उबर नहीं पाई है और सोमवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में विधायक दल के नेता के पद पर दावा करने के लिए दो गुटों ने अलग-अलग पत्र जमा किए हैं।.

see more..

बीजद ने सीईओ से राज्यसभा चुनाव के दौरान दूसरे बैलेट पेपर जारी करने के मामले में दखल की मांग की

11 May 2026 | 9:34 PM

भुवनेश्वर, 11 मई (वार्ता) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की और 2026 के राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर दूसरे बैलेट पेपर गैर-कानूनी तरीके से जारी करने के मामले में तुरंत दखल देने की मांग की।.

see more..