Monday, May 18 2026 | Time 08:53 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


चोरी के आरोप में वांछित पुलिस मुठभेड़ में घायल

देहरादून 17 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून जिला अंतर्गत गुरुवार देर रात्रि पुलिस को देखकर भाग रहे एक कार सवार बदमाश ने रोके जाने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उक्त कार सवार घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह बदमाश डोईवाला और रानी पोखरी थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं में वांछित था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल ने शुक्रवार को बताया कि ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सघन जांच में कल देर रात पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से एक संदिग्ध सफेद रंग की कार के पीली कोठी, हर्रावाला में घूमने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर चौकी हर्रावाला मे नियुक्त कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उक्त सफेद रंग की कार का चालक पुलिस देखकर पीली कोठी से हाईवे की ओर भागने लगा। पुलिस चौकी हर्रावाला के पास बैरियर पर जब टीम द्वारा कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक ने रूकने के बजाय तेज गति से सडक पर लगाये गये स्लाईडिंग बैरियर को टक्कर मारकर वहां से हरिद्वार की ओर भागने लगा। जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। पुलिस टीम को पीछा करते देख उक्त कार चालक का वाहन कुआंवाला से करीब एक किलोमीटर आगे जाकर हाईवे के किनारे लगे नेशनल हाईवे के बोर्ड से टकरा गया।
श्री डोभाल ने बताया कि इसके बाद उक्त बदमाश पास ही जंगल की ओर भागा तथा उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गयी। जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। उसके कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर और दो खोखा कारतूस तथा एक कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ में उसने अपना नाम क्रान्तानाथ (26) पुत्र मौसम नाथ, निवासी सपेरा बस्ती, घिस्सुपुरा, थाना पथरी जिला हरिद्वार बताया। अभियुक्त को तत्काल मौके से उपचार के लिए देहरादून चिकित्सालय ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि घायल अभियुक्त के संबंध में जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त कोतवाली डोईवाला में पंजीकृत मु.अ.स. 74/26 धारा 305ए, 331(4), 317(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता तथा थाना रानी पोखरी में वांछित था, जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानों में चोरी शस्त्र अधिनियम आदि अपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

शरणार्थियों का नया जत्था आने से मिजोरम में विस्थापितों की संख्या बढ़कर हुई 40 हजार

17 May 2026 | 10:47 PM

आइजोल, 17 मई (वार्ता) पश्चिमी म्यांमार में जारी हिंसा के कारण पिछले दो हफ्तों में 1,000 से अधिक नए नागरिक मिजोरम के चंफाई जिले में दाखिल हुए हैं। शरणार्थियों के इस नए आगमन के साथ ही राज्य में शरण लेने वाले म्यांमार के नागरिकों की कुल संख्या अब लगभग 40,000 के करीब पहुंच गई है।.

see more..

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

17 May 2026 | 9:04 PM

हरिद्वार,17 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 112 नंबर पर फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।.

see more..

पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में लगी भीषण आग

17 May 2026 | 9:00 PM

पौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार की समीक्षा की

17 May 2026 | 8:56 PM

इंफाल, 17 मई (वार्ता) मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने रविवार को इंफाल-सैकुल रोड पर चल रहे सड़क सुधार के काम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।.

see more..

बीजद ने मयूरभंज पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार की जांच की मांग की

17 May 2026 | 8:44 PM

भुवनेश्वर, 17 मई (वार्ता) ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को मयूरभंज जिले के मोराडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है जिसने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।.

see more..