Tuesday, May 12 2026 | Time 09:05 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


गंगोत्री और यमुनोत्री में 9258 भक्तों ने दर्शन किए, गंगोत्री मार्ग हुआ अवरुद्ध

देहरादून 20 अप्रैल (वार्ता) देवभूमि उत्तराखंड स्थित मां श्री गंगोत्री और मां यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के दूसरे दिन सोमवार शाम सात बजे तक कुल 9258 श्रद्वालुओं ने मंदिर में दर्शन किए।
बीते दो दिनों में इन दोनों धामों में कुल 19058 (उन्नीस हजार अठावन) श्रद्वालु आ चुके हैं। उधर भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के आगामी 23 अप्रैल को खुलने वाले कपाट अवसर का साक्षी बनने के लिए अभी तक 22756 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया हुआ है।
इस बीच पुलिस के जिला नियंत्रण केंद्र से प्राप्त सूचना अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी चडे़थी के पास अवरुद्ध हो गया है। बी0आर0ओ0 की मशीने उक्त स्थान को रवाना हो चुकी हैं एवं पुलिस की टीम भी ट्रैफिक कन्ट्रोल को रवाना हुई हैं। रात्रि में मार्ग सुचारू किये जाने की संभावना बताई गई है।
राज्य पर्यटन, पुलिस और आपात कालीन परिचालन केंद्र से मिली सूचनाओं के अनुसार, गंगोत्री के लिए मंगलवार को 9538, बुधवार को 9190 लोगों ने दर्शनार्थ पंजीकरण करा रखा है। अभी तक कुल तीन लाख, 42 हजार 183 लोगों ने यमुनोत्री, तीन लाख 52 हजार 232 भक्तों ने गंगोत्री, 07 लाख एक हजार 511 श्रद्वालुओं ने बाबा केदारनाथ धाम और 05 लाख 92 हजार 385 ने बाबा बदरीनाथ धाम के लिए अपना पंजीकरण कराया है। जबकि हिमालय की उच्च कंदराओं में स्थित सिक्खों के पवित्र तीर्थस्थल गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के लिए अभी तक 20 हजार 842 श्रद्वालु पंजीकरण करा चुके हैं। सुमिताभ , जांगिड़ वार्ता
More News

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:07 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

केरल में अगले मुख्यमंत्री के चयन में देरी पर आईयूएमएल ने जतायी नाराजगी

11 May 2026 | 10:03 PM

कोझिकोड, 11 मई (वार्ता) केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के दूसरे सबसे बड़े घटक दल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर चिंता जतायी है और एक सप्ताह की देरी के कारण राजनीतिक परिणामों की चेतावनी दी है।.

see more..

हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारी तेज, रेलवे और मेला प्रशासन ने बनाई संयुक्त रणनीति

11 May 2026 | 9:48 PM

हरिद्वार, 11 मई, (वार्ता ) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

अन्नाद्रमुक में फूट पड़ने की आशंका

11 May 2026 | 9:44 PM

चेन्नई, 11 मई (वार्ता) तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक अभी भी विधानसभा चुनावों में मिली बुरी हार से उबर नहीं पाई है और सोमवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में विधायक दल के नेता के पद पर दावा करने के लिए दो गुटों ने अलग-अलग पत्र जमा किए हैं।.

see more..

बीजद ने सीईओ से राज्यसभा चुनाव के दौरान दूसरे बैलेट पेपर जारी करने के मामले में दखल की मांग की

11 May 2026 | 9:34 PM

भुवनेश्वर, 11 मई (वार्ता) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की और 2026 के राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर दूसरे बैलेट पेपर गैर-कानूनी तरीके से जारी करने के मामले में तुरंत दखल देने की मांग की।.

see more..