Tuesday, May 12 2026 | Time 09:30 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


शहरी विकास मंत्री कैड़ा ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

भीमताल, 21 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास, जलागम प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल स्थित विकास भवन सभागार में नैनीताल जिले के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
श्री कैड़ा न कहा कि नैनीताल जिला प्रदेश का अति विशिष्ट जिला है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन के दौरान जाम की समस्या न हो और गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए सभी वैकल्पिक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं ताकि आगंतुकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए 24 घंटे अलर्ट रहने, चीड़ के जंगलों से पीरूल संग्रह करने और इसमें महिला समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि झीलों के घटते जलस्तर के स्थायी समाधान पर कार्य किया जाए और उनकी सुंदरता बनाए रखने के लिए ठोस योजना तैयार की जाए। साथ ही बंदरों की समस्या से निपटने के लिए वन और कृषि विभाग को संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और जिले को राज्य में प्रथम स्थान पर लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों की तैनाती और जर्जर विद्यालयों की मरम्मत के निर्देश भी दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग को सभी चिकित्सालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा भीमताल में मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के लिए औचक निरीक्षण करने को कहा गया।
पर्यटन विभाग को सभी पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण, व्यू प्वाइंट निर्माण और साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अवैध रूप से संचालित होम-स्टे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
सेवायोजन और उद्योग विभाग को स्थानीय युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने और स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पेयजल, सड़क और बिजली व्यवस्था सुधारने के निर्देश जल संस्थान को गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, टैंकर उपलब्धता और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।
सड़क निर्माण एजेंसियों को बरसात से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग को आंधी-तूफान के दौरान क्षतिग्रस्त पोल और तारों की त्वरित मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया।
मंत्री ने पशुपालन विभाग को पहाड़ी क्षेत्रों में उन्नत नस्ल के पशु उपलब्ध कराने और भीमताल में गौशाला निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग को फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तारबाड़ के प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।
उन्होंने पूर्ति विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने, केवाईसी कैंप आयोजित करने और मानसून से पहले तीन माह का खाद्यान्न वितरण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने गैस वितरण में अनियमितताओं पर सख्ती बरतते हुए छापेमारी बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
मंत्री ने कहा कि छोटी समस्याओं को समय रहते हल किया जाए और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। कार्य में लापरवाही बरतने वालों के स्थान पर अन्य व्यवस्था करने की चेतावनी भी दी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोहर सिंह धर्मशक्तू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:07 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

केरल में अगले मुख्यमंत्री के चयन में देरी पर आईयूएमएल ने जतायी नाराजगी

11 May 2026 | 10:03 PM

कोझिकोड, 11 मई (वार्ता) केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के दूसरे सबसे बड़े घटक दल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर चिंता जतायी है और एक सप्ताह की देरी के कारण राजनीतिक परिणामों की चेतावनी दी है।.

see more..

हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारी तेज, रेलवे और मेला प्रशासन ने बनाई संयुक्त रणनीति

11 May 2026 | 9:48 PM

हरिद्वार, 11 मई, (वार्ता ) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

अन्नाद्रमुक में फूट पड़ने की आशंका

11 May 2026 | 9:44 PM

चेन्नई, 11 मई (वार्ता) तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक अभी भी विधानसभा चुनावों में मिली बुरी हार से उबर नहीं पाई है और सोमवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में विधायक दल के नेता के पद पर दावा करने के लिए दो गुटों ने अलग-अलग पत्र जमा किए हैं।.

see more..

बीजद ने सीईओ से राज्यसभा चुनाव के दौरान दूसरे बैलेट पेपर जारी करने के मामले में दखल की मांग की

11 May 2026 | 9:34 PM

भुवनेश्वर, 11 मई (वार्ता) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की और 2026 के राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर दूसरे बैलेट पेपर गैर-कानूनी तरीके से जारी करने के मामले में तुरंत दखल देने की मांग की।.

see more..