Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:20 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ऐतिहासिक परिवर्तन: पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, तृणमूल के 15 साल के शासन का अंत

ऐतिहासिक परिवर्तन: पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, तृणमूल के 15 साल के शासन का अंत

कोलकाता 04 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। राज्य के चुनावी इतिहास में यह पहली बार है जब पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इस प्रचंड जीत के साथ ही बंगाल की सत्ता पर तृणमूल के 15 साल के शासन का अंत हो गया है।




भाजपा ने 294 सीटों वाली राज्य विधानसभा में अबतक 130 सीटें पर जीत हासिल कर ली है और 77 सीटों पर बढ़त बनायी हुयी है। इस तरह से उसकी जीत का आंकड़ा 207 तक पहुंचता दिख रहा है।


 


तृणमूल कांग्रेस ने केवल 48 सीटों पर जीत हासिल की और 32 सीटों पर बढ़त के साथ उसकी झोली में अधिकतम 80 सीट ही आ सकेंगी।

कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं और आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) ने भी दो ही सीटों पर विजय हासिल की है।


 


अगर पिछले चुनावों के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल को 43.3 प्रतिशत मतों के साथ 22 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा 40.25 प्रतिशत वोट पाकर 18 सीटों तक पहुंच गई थी। इसके बाद 2021 के विधानसभा चुनाव में बड़ा बदलाव देखा गया, जहाँ तृणमूल ने 47.94 प्रतिशत मतों के साथ 213 सीटें जीतकर अपनी पकड़ मजबूत की थी, जबकि भाजपा 38.13 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 77 सीटों पर सिमट गई थी।


 


चुनावी सफर के हालिया आंकड़ों को देखें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल ने 46.16 फीसदी वोट हासिल कर 29 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा 39.08 फीसदी वोट शेयर के साथ 12 सीटों पर रही।


 


भाजपा की चुनावी यात्रा में यह निरंतरता देखने को मिली है कि उसने 2016 में महज तीन सीट से शुरुआत की थी, जिसके बाद 2021 में 77 और अब 2026 में दो तिहाई बहुमत हासिल करने की कगार पर है।


 


इस चुनावी मैदान में एक तरफ जुझारू ममता बनर्जी ने अपनी पूरी शक्ति झोंक दी थी, लेकिन सत्ता विरोधी लहर और विकास के वादों के सामने उनकी घेराबंदी विफल रही। आखिरकार, कोलकाता के मुख्यालय से लेकर सुदूर गांवों तक भगवा की लहर दौड़ गई है और बंगाल की धरती पर पहली बार कमल खिला है।


 


इस चुनाव में ममता सरकार के बड़े-बड़े नाम नाकाम रहे। उनके कई मंत्रियों को चुनावी हार का स्वाद चखना पड़ा है।


 


शोभित उप्रेती

वार्ता

More News

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐप बनाएगा बंगाल पर्यटन विभाग

17 Jun 2026 | 11:29 PM

कोलकाता, 17 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों का एक व्यापक डाटाबेस तैयार करेगा और उसे एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उपलब्ध कराएगा। पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने बुधवार को यह जानकारी दी।.

see more..

पश्चिम बंगाल : जबरन वसूली, ज़मीन हड़पने के आरोप में तृणमूल नेता गिरफ़्तार

17 Jun 2026 | 10:54 PM

बसीरहाट, 17 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला परिषद में खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्माध्याक्ष तथा तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेता शाहनूर मंडल को भूमि कब्जा और जबरन वसूली समेत कई आरोपों में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।.

see more..

मोदी के दौरे से पहले केसरिया रंग में रंगा गया बंगाल का मशहूर तारकेश्वर शिव मंदिर

17 Jun 2026 | 10:09 PM

तारकेश्वर, 17 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 20 जून को प्रस्तावित यात्रा से पहले पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित 18वीं शताब्दी के तारकेश्वर शिव मंदिर को भगवा रंग से रंगा जा रहा है। .

see more..

विजय के चुनावी हलफनामे के खुलासों की आयकर जांच की मांग वाली याचिका खारिज

17 Jun 2026 | 9:59 PM

चेन्नई, 17 जून (वार्ता) मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के खिलाफ उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा लड़े गये और जीते गये दो निर्वाचन क्षेत्रों के हलफनामों में संपत्तियों के खुलासे में कथित विसंगतियों की आयकर जांच की मांग की गयी थी।.

see more..

कोश्यारी के जन्मदिन पर नैनीताल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बांटा लाखों का बोनस

17 Jun 2026 | 9:54 PM

नैनीताल, 17 जून (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बुधवार को राज्य पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर रामगढ़ क्षेत्र की दुग्ध समिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को 18.27 लाख रुपये का बोनस वितरित किया। इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।.

see more..