Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:02 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, किसी पार्टी काे स्पष्ट बहुमत नहीं

तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, किसी पार्टी काे स्पष्ट बहुमत नहीं

चेन्नई 04 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में फिल्म अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कषगम (टीवीके) सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। पार्टी ने कुल 234 सीटों में से 70 सीटें जीत ली है और 36 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।




तमिलनाडु के चुनाव में अब तक स्पष्ट बहुमत किसी भी पार्टी को मिलता नजर नहीं आ रहा है। मतगणना में अब तक घोषित नतीजों और रूझानों के अनुसार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना प्रबल दिख रही है। राज्य में टीवीके पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी है और उसने तमिलनाडु में लम्बे समय से चली आ रही दो दलीय व्यवस्था को इस बार तोड़ दिया है।




चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों के अनुसार 234 सीटों के रूझान एवं नतीजों में द्रमुक पार्टी ने 37 सीटें जीत ली हैं और 22 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। उसकी सहयोगी कांग्रेस ने दो सीट जीती है और तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुये है।


 


अन्नाद्रमुक 29 सीटें जीतने के साथ 18 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। इसके अलावा पीएमके ने दो सीटें जीती है और तीन पर बढ़त बनाये हुये है।


 


भाकपा एक सीट पर विजयी और एक सीट पर बढ़त बनाये हुये है। आईयूएमएल ने दो सीटें जीती हैं। भाकपा और वीकेसी ने एक-एक सीट जीती है ओर एक-एक पर बढ़त बनाये हुये है। माकपा के नाम दो सीटें आयी हैं। डीएमडीके और भाजपा ने एक-एक सीट जीती है तथा एएकएमकेएमएनकेजेड ने एक सीट अपने नाम की है।


 


नवगठित टीवीके संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय की राजनीतिक लहर में फंसकर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन को चेन्नई शहर की अपनी पसंदीदा कोलाथुर विधानसभा सीट पर पहली बार चुनावी हार का सामना करना पड़ा, जहां टीवीके ने श्री स्टालिन के गढ़ में सेंध लगाई, जिसे लंबे समय से द्रमुक का गढ़ माना जाता रहा है।


 


द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीवीके के. वीएस बाबू से करीब 9000 मतों से हार गये है। श्री स्टालिन की हार ने चुनाव विश्लेषकों को चौंका दिया है। वहीं, उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट से लगातार दूसरी बार जीत गये है। श्री उदयनिधि ने अपने प्रतिद्वंदी टीवीके के सेल्वम डी को 7140 मतों से हराया। शुरुआत में पिछड़ने के बाद उन्होंने बाद में बड़ी बढ़त बना ली।


 


इसी तरह एडापड्डी विधानसभा सीट पर अन्नाद्रमुक उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु विधान सभा में विपक्ष के नेता ई पलानीस्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमकुमार के. को 98110 मतों से जीत हासिल की है।


 


कोलाथुर सीट से जीत हासिल करने और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराने पर टीवीके नेता वीएस बाबू ने कहा, "यह जनादेश हमारे नेतृत्व और दूरदर्शिता का परिणाम है। मैं सिर्फ एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता हूं। जनता के समर्थन ने इस परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं लोक सेवा में ईमानदारी बनाए रखूंगा और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में शामिल नहीं होऊंगा।"


 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार शाम को टीवीके के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बधाई दी, जिसमें उन्होंने अपने पहले ही चुनावी प्रयास में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर अपनी नयी पहचान बनाई।


 


गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एकल चरण में मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुयी।


 


उप्रेती, मधुकांत

वार्ता

More News

तीन दिन में तीसरी बार सीआईडी के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी

16 Jun 2026 | 5:49 PM

कोलकाता, 16 जून (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस अभिषेक बनर्जी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गये कथित भड़काऊ बयान के मामले में पिछले तीन दिनों में तीसरी बार मंगलवार को यहां सीआईडी के सामने पेश हुए। .

see more..

तेलंगाना में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक, किसान घबराएं नहीं: तुम्मला

16 Jun 2026 | 5:43 PM

हैदराबाद, 16 जून (वार्ता ) तेलंगाना के कृषि एवं सहकारिता मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने मंगलवार को किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य में यूरिया और अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि समुदाय को बिना किसी परेशानी के समय पर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।.

see more..

दहशत फैलाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 5:39 PM

रुद्रपुर, 16 जून (वार्ता) उत्तराखंड के जिले ऊधम सिंह नगर पुलिस ने पिस्तौल के बल पर एक परिवार को धमकाने और रिहायशी क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड .30 बोर पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।.

see more..

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

16 Jun 2026 | 5:37 PM

देहरादून, 16 जून (वार्ता) उत्तराखंड के राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। मंगलवार को समीक्षा बैठक में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने अगस्त माह तक इसकी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं। .

see more..

चुनावी वादे पूरे नहीं हुए तो कांग्रेस को झेलना पड़ेगा जनता का आक्रोश: भाकपा

16 Jun 2026 | 5:35 PM

हनमकोंडा, 16 जून ( वार्ता ) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के तेलंगाना प्रदेश सचिव और कोठागुडेम के विधायक कूनमनेनी सांबशिव राव ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस सरकार विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वादों, विशेष रूप से गरीबों के लिए आवास और भूमि अधिकारों से जुड़े आश्वासनों को पूरा करने में विफल रही, तो उसे जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।.

see more..