Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:16 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


केरल में यूडीएफ ने की दो तिहाई बहुमत के साथ 10 वर्ष बाद सत्ता में वापसी

केरल में यूडीएफ ने की दो तिहाई बहुमत के साथ 10 वर्ष बाद सत्ता में वापसी

तिरुवनंतपुरम, 04 मई (वार्ता) केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने 102 सीटें जीत कर दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ 10 साल बाद सत्ता में जबर्दस्त वापसी की है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य विधान सभा चुनाव में पहली बार खाता खोलते हुए तीन सीटें हासिल की हैं।




एक सौ चालीस सदस्यीय विधानसभा चुनावों के सोमवार को घोषित नतीजों के अनुसार कांग्रेस को 63 सीटें मिली हैं जबकि उसके गठबंधन सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को 22, केरल कांग्रेस को सात और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को तीन सीटें मिली हैं। केरल कांग्रेस जैकब, रिवाेल्यूशनरी मार्क्ससिस्ट पार्टी आफ इंडिया और कम्युनिस्ट मार्क्ससिस्ट पार्टी केरल स्टेट कमेटी काे एक-एक सीट मिली है।


 


यूडीएफ से संबंद्ध चार निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।


 


दूसरी ओर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। माकपा को 26 सीटें ही मिल पायी हैं जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को आठ सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। राष्ट्रीय जनता दल को एक सीट मिली है।


 


मुख्यमंत्री पी विजयन चुनाव जीतने में सफल रहे हैं लेकिन उनके कई मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन और रमेश चेन्निथला चुनाव जीत गये हैं।


 


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने नेमोम सीट से जीत हासिल की है। पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री वी मुरलीधरन गझाकोटम तथा बी बी गोपाकुमार जथन्नूर सीट से विजयी रहे हैं।


 


श्रवण

वार्ता

More News

अन्नाद्रमुक के एक और विधायक विजय भास्कर ने दिया इस्तीफा

16 Jun 2026 | 6:02 PM

चेन्नई, 16 जून (वार्ता) विधानसभा चुनाव में करारी हार और नेताओं के पार्टी छोड़कर लगातार जाने से परेशान अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) को मंगलवार को तब एक और बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी. विजयभास्कर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। .

see more..

उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

16 Jun 2026 | 5:54 PM

देहरादून 16 जून (वार्ता) उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान बीते 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) ऐसे हैं, जिन्होंने एसआईआर के गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य 8 दिन में ही पूर्ण कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने इन सभी 13 बीएलओ को समय से पूर्व फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन कार्य पूर्ण करने पर बधाई दी है। .

see more..

तीन दिन में तीसरी बार सीआईडी के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी

16 Jun 2026 | 5:49 PM

कोलकाता, 16 जून (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस अभिषेक बनर्जी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गये कथित भड़काऊ बयान के मामले में पिछले तीन दिनों में तीसरी बार मंगलवार को यहां सीआईडी के सामने पेश हुए। .

see more..

तेलंगाना में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक, किसान घबराएं नहीं: तुम्मला

16 Jun 2026 | 5:43 PM

हैदराबाद, 16 जून (वार्ता ) तेलंगाना के कृषि एवं सहकारिता मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने मंगलवार को किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य में यूरिया और अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि समुदाय को बिना किसी परेशानी के समय पर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।.

see more..

दहशत फैलाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 5:39 PM

रुद्रपुर, 16 जून (वार्ता) उत्तराखंड के जिले ऊधम सिंह नगर पुलिस ने पिस्तौल के बल पर एक परिवार को धमकाने और रिहायशी क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड .30 बोर पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।.

see more..