Thursday, Jun 18 2026 | Time 00:26 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


विधानसभा चुनावों के परिणाम जनमत को दर्शाते हैं, उनका सम्मान किया जाना चाहिएः ओवैसी

हैदराबाद, 05 मई (वार्ता) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम जनमत को दर्शाते हैं और इनका सम्मान किया जाना चाहिए।
श्री ओवैसी ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अपने प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा करेगी, जहाँ पार्टी ने अपना विस्तार करने की कोशिश की थी। उन्होंने भविष्य की चुनावी रणनीति में सुधार लाने और कमियों की पहचान करने के लिए आत्ममंथन की आवश्यकता पर जोर दिया।
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि पार्टी अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने और मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने पर काम जारी रखेगी। उन्होंने दीर्घकालिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पार्टी अपना खाता खोलने में विफल रही और चुनाव लड़ी गई सभी 11 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है।
तमिलनाडु में पार्टी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव नहीं लड़ा था और इसके बजाय इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सहित गठबंधन सहयोगियों को अपना समर्थन दिया था।
भारत, मधुकांत
वार्ता
More News

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐप बनाएगा बंगाल पर्यटन विभाग

17 Jun 2026 | 11:29 PM

कोलकाता, 17 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों का एक व्यापक डाटाबेस तैयार करेगा और उसे एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उपलब्ध कराएगा। पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने बुधवार को यह जानकारी दी।.

see more..

पश्चिम बंगाल : जबरन वसूली, ज़मीन हड़पने के आरोप में तृणमूल नेता गिरफ़्तार

17 Jun 2026 | 10:54 PM

बसीरहाट, 17 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला परिषद में खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्माध्याक्ष तथा तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेता शाहनूर मंडल को भूमि कब्जा और जबरन वसूली समेत कई आरोपों में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।.

see more..

मोदी के दौरे से पहले केसरिया रंग में रंगा गया बंगाल का मशहूर तारकेश्वर शिव मंदिर

17 Jun 2026 | 10:09 PM

तारकेश्वर, 17 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 20 जून को प्रस्तावित यात्रा से पहले पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित 18वीं शताब्दी के तारकेश्वर शिव मंदिर को भगवा रंग से रंगा जा रहा है। .

see more..

विजय के चुनावी हलफनामे के खुलासों की आयकर जांच की मांग वाली याचिका खारिज

17 Jun 2026 | 9:59 PM

चेन्नई, 17 जून (वार्ता) मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के खिलाफ उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा लड़े गये और जीते गये दो निर्वाचन क्षेत्रों के हलफनामों में संपत्तियों के खुलासे में कथित विसंगतियों की आयकर जांच की मांग की गयी थी।.

see more..

कोश्यारी के जन्मदिन पर नैनीताल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बांटा लाखों का बोनस

17 Jun 2026 | 9:54 PM

नैनीताल, 17 जून (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बुधवार को राज्य पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर रामगढ़ क्षेत्र की दुग्ध समिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को 18.27 लाख रुपये का बोनस वितरित किया। इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।.

see more..