Tuesday, May 12 2026 | Time 23:42 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


अस्थमा दिवस : एम्स के विशेषज्ञों ने बताए बीमारी के कारण, सावधानियां व बचाव के उपाय

देहरादून 06 मई (वार्ता) विश्व अस्थमा दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाल रोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षिक और नैदानिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई जिसमें विशेषज्ञों ने बीमारी के कारण, सावधानियां और बचाव के उपाय बताए।
कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने अस्थमा रोग की रोग क्रिया विज्ञान, पर्यावरणीय नियंत्रण और अनुवर्ती कार्रवाई के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने इस दौरान बीमारी से ग्रसित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। साथ ही उनसे बीमारी के कारण नियमित रूप से पेश आने वाली दिक्कतों और वह किन दवाओं का उपयोग कर रहे हैं, इससे संबंधित जानकारियां भी ली। उन्होंने बच्चों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे इनहेलर की जानकारी लेने के साथ साथ उन्हें अलग-अलग तरह के इनहेलर को किन- किन परिस्थितियों में उपयोग में लाना है, इससे जुड़ी तकनीक बताई व उन्हें इसका अभ्यास भी कराया।
इस अवसर पर डॉ. प्रशांत कुमार वर्मा ने प्रतिरक्षा उपायों, पूरक आहार और दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाली जरूरी सावधानियां और जीवनशैली में जरूरी बदलावों की भूमिका पर बहुमूल्य जानकारी दी। उन्होंने इसे अस्थमा नियंत्रण के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में बाल चिकित्सा फुफ्फुसीय विज्ञान (पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी) और गहन चिकित्सा विभाग (इन्टनशिप केयर विभाग) से प्रो. लोकेश तिवारी, डॉ. व्यास राठौर, आयुष विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका पठानिया, डॉ. श्वेता मिश्रा, डॉ. मृणालिनी आदि ने भी बीमारी से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा कीं।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने अस्थमा के निदान, बचाव व अन्य जरूरी सावधानियों पर जनजागरूकता के उद्देश्य से पोस्टर तैयार किए और सम्बन्धित जानकारियां दी।
कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की फॉलो-अप जांच की और उन्हें एम्स, ऋषिकेश में प्रत्येक बुधवार को दोपहर दो बजे नियमित तौर पर आयोजित होने वाली बाल चिकित्सा पल्मोनोलॉजी क्लिनिक और एम्स संस्थान द्वारा सक्रिय रूप से प्रदान की जा रही टेली फॉलो-अप सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया। सुमिताभ , जांगिड़ वार्ता
More News

विजय ने निजी ज्योतिषी को ओएसडी (राजनीति) बनाया, वामपंथी दल और वीसीके खुश नहीं

12 May 2026 | 9:10 PM

चेन्नई, 12 मई (वार्ता ) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा निजी ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी-राजनीतिक) बनाने के फैसले की उनकी सरकार को समर्थन दे रहे दलों ने आलोचना की है। .

see more..

'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी 'गुमराह करने वाली' पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार

12 May 2026 | 8:40 PM

कोलकाता, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल की 'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी को मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में गुमराह करने वाली जानकारी प्रसारित करने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया।.

see more..

बंगाल : नदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर देर रात हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत, 15 घायल

12 May 2026 | 8:34 PM

कृष्णानगर, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-12 और उससे सटे इलाकों में कुछ घंटों के भीतर हुई दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं में पांच वर्षीय बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। .

see more..

नैनीताल में चोरगलिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 35 मोटरसाइकिल किया जब्त

12 May 2026 | 8:23 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए पहचान छिपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहनों को जब्त किया है।.

see more..

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सालभोजी मार्ग विवाद में राज्य सरकार से मांगा जवाब

12 May 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित सालभोजी एवं उसके आसपास के गांवों के वर्षों पुराने मार्ग को वन विभाग द्वारा बंद किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है।.

see more..