Wednesday, May 13 2026 | Time 01:56 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तेलंगाना के पूर्व डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने राज्य सुरक्षा सलाहकार का पदभार संभाला

हैदराबाद, 06 मई (वार्ता) तेलंगाना के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी. शिवधर रेड्डी (सेवानिवृत्त आईपीएस) ने बुधवार को हैदराबाद स्थित एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में तेलंगाना सरकार के राज्य सुरक्षा सलाहकार (एसएसए) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।
तेलंगाना सरकार ने हाल ही में श्री शिवधर रेड्डी को तीन साल की अवधि के लिए राज्य सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। अपनी नयी भूमिका में, वह पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, मादक द्रव्य नियंत्रण और सड़क सुरक्षा से संबंधित मामलों पर राज्य सरकार को सलाह देंगे।
श्री शिवधर रेड्डी आंतरिक सुरक्षा और नक्सल विरोधी अभियानों में अपने व्यापक जमीनी अनुभव के लिए जाने जाते हैं। अपने पुलिसिंग करियर के दौरान, उन्होंने कानून-व्यवस्था, खुफिया और सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और उग्रवाद विरोधी अभियानों व क्षेत्रीय स्तर की पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद श्री शिवधर रेड्डी ने हैदराबाद के लोक भवन में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की। इस अवसर पर हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी. सी. सज्जनार, खुफिया विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, मलकजगिरी की पुलिस आयुक्त सुमति और पुलिस महानिरीक्षक (पीएंडएल) गजराव भूपाल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस मौके पर गृह विभाग और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
शादाब अशोक
वार्ता
More News

विजय ने निजी ज्योतिषी को ओएसडी (राजनीति) बनाया, वामपंथी दल और वीसीके खुश नहीं

12 May 2026 | 9:10 PM

चेन्नई, 12 मई (वार्ता ) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा निजी ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी-राजनीतिक) बनाने के फैसले की उनकी सरकार को समर्थन दे रहे दलों ने आलोचना की है। .

see more..

'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी 'गुमराह करने वाली' पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार

12 May 2026 | 8:40 PM

कोलकाता, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल की 'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी को मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में गुमराह करने वाली जानकारी प्रसारित करने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया।.

see more..

बंगाल : नदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर देर रात हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत, 15 घायल

12 May 2026 | 8:34 PM

कृष्णानगर, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-12 और उससे सटे इलाकों में कुछ घंटों के भीतर हुई दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं में पांच वर्षीय बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। .

see more..

नैनीताल में चोरगलिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 35 मोटरसाइकिल किया जब्त

12 May 2026 | 8:23 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए पहचान छिपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहनों को जब्त किया है।.

see more..

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सालभोजी मार्ग विवाद में राज्य सरकार से मांगा जवाब

12 May 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित सालभोजी एवं उसके आसपास के गांवों के वर्षों पुराने मार्ग को वन विभाग द्वारा बंद किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है।.

see more..