Wednesday, May 13 2026 | Time 00:21 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ऊधम सिंह नगर में काम में लापरवाही बरतने पर दो महिला कांस्टेबल निलंबित

रुद्रपुर, 06 मई (वार्ता) उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में महिला संबंधी मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए यह कदम उठाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को गत 17 अप्रैल को एक युवक बहला-फुसलाकर रुद्रपुर से ले गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की मां ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली रुद्रपुर, कोतवाली पंतनगर और महिला हेल्प डेस्क में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लिया और कोतवाली रुद्रपुर की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या और कांस्टेबल मंजू आर्या को ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच क्षेत्राधिकारी पंतनगर डी.आर. वर्मा को सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि सात दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि महिला संबंधी हर शिकायत पर त्वरित और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए।
रवीन्द्र, जांगिड़
वार्ता
More News

विजय ने निजी ज्योतिषी को ओएसडी (राजनीति) बनाया, वामपंथी दल और वीसीके खुश नहीं

12 May 2026 | 9:10 PM

चेन्नई, 12 मई (वार्ता ) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा निजी ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी-राजनीतिक) बनाने के फैसले की उनकी सरकार को समर्थन दे रहे दलों ने आलोचना की है। .

see more..

'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी 'गुमराह करने वाली' पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार

12 May 2026 | 8:40 PM

कोलकाता, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल की 'बांग्ला पोक्खो' के संस्थापक गार्गा चटर्जी को मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में गुमराह करने वाली जानकारी प्रसारित करने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया।.

see more..

बंगाल : नदिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर देर रात हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत, 15 घायल

12 May 2026 | 8:34 PM

कृष्णानगर, 12 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-12 और उससे सटे इलाकों में कुछ घंटों के भीतर हुई दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं में पांच वर्षीय बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। .

see more..

नैनीताल में चोरगलिया पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 35 मोटरसाइकिल किया जब्त

12 May 2026 | 8:23 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड की नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए पहचान छिपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहनों को जब्त किया है।.

see more..

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सालभोजी मार्ग विवाद में राज्य सरकार से मांगा जवाब

12 May 2026 | 8:16 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित सालभोजी एवं उसके आसपास के गांवों के वर्षों पुराने मार्ग को वन विभाग द्वारा बंद किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है।.

see more..