Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:40 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


धामी ने पिथौरागढ़ में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का किया लोकार्पण, खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट एवं फुटबॉल

पिथौरागढ़, 08 मई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर जनपदवासियों को समर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरे और क्रिकेट व फुटबॉल खेलकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने क्रिकेट मैदान का रिबन काटकर उद्घाटन किया और स्वयं बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों का ओवर खेलकर पिच का औपचारिक शुभारंभ किया। मैदान में मुख्यमंत्री का खिलाड़ियों के साथ आत्मीय और उत्साहपूर्ण अंदाज देखने को मिला।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त जरिया भी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल, हॉकी समेत अन्य खेल गतिविधियों में भी सहभागिता की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक सोच की ओर अग्रसर करते हैं तथा राज्य में चल रहे नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नई खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता दी जा रही है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है। उन्होंने राज्य में आधुनिक खेल सुविधाओं और खेल अधोसंरचना को लगातार मजबूत किए जाने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस क्रिकेट मैदान में चारों ओर फ्लड लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
रवीन्द्र.अभय
वार्ता
More News

जबरन वसूली, भ्रष्टाचार संबंधी मामलों में कोलकाता के पूर्व पार्षद गिरफ्तार

17 Jun 2026 | 11:43 PM

कोलकाता, 17 जून (वार्ता) कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के पूर्व पार्षद सुषांत घोष को कथित जबरन वसूली और भ्रष्टाचार सहित कई मामलों में शहर पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बुधवार को ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार किया।.

see more..

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐप बनाएगा बंगाल पर्यटन विभाग

17 Jun 2026 | 11:29 PM

कोलकाता, 17 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों का एक व्यापक डाटाबेस तैयार करेगा और उसे एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उपलब्ध कराएगा। पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने बुधवार को यह जानकारी दी।.

see more..

पश्चिम बंगाल : जबरन वसूली, ज़मीन हड़पने के आरोप में तृणमूल नेता गिरफ़्तार

17 Jun 2026 | 10:54 PM

बसीरहाट, 17 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला परिषद में खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्माध्याक्ष तथा तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेता शाहनूर मंडल को भूमि कब्जा और जबरन वसूली समेत कई आरोपों में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।.

see more..

मोदी के दौरे से पहले केसरिया रंग में रंगा गया बंगाल का मशहूर तारकेश्वर शिव मंदिर

17 Jun 2026 | 10:09 PM

तारकेश्वर, 17 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 20 जून को प्रस्तावित यात्रा से पहले पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित 18वीं शताब्दी के तारकेश्वर शिव मंदिर को भगवा रंग से रंगा जा रहा है। .

see more..

विजय के चुनावी हलफनामे के खुलासों की आयकर जांच की मांग वाली याचिका खारिज

17 Jun 2026 | 9:59 PM

चेन्नई, 17 जून (वार्ता) मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के खिलाफ उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा लड़े गये और जीते गये दो निर्वाचन क्षेत्रों के हलफनामों में संपत्तियों के खुलासे में कथित विसंगतियों की आयकर जांच की मांग की गयी थी।.

see more..