Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:57 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


गंगनहर रेगुलेटर में मिला अज्ञात व्यक्ति की शव, क्षेत्र में मची सनसनी

हरिद्वार, 11 मई (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में गंगनहर रेगुलेटर के पास सोमवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति की लावारिस शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादराबाद पुल से रिसर्च कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर स्थित रेगुलेटर के पास लोगों ने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव काफी सड़ी-गली हालत में था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है।
सूचना पर पहुंची बहादराबाद थाना पुलिस ने मौके पर भीड़ को हटाकर क्षेत्र को अपने कब्जे में लिया। जल पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। वहीं मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शव की पहचान होने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

दहशत फैलाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 5:39 PM

रुद्रपुर, 16 जून (वार्ता) उत्तराखंड के जिले ऊधम सिंह नगर पुलिस ने पिस्तौल के बल पर एक परिवार को धमकाने और रिहायशी क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड .30 बोर पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।.

see more..

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

16 Jun 2026 | 5:37 PM

देहरादून, 16 जून (वार्ता) उत्तराखंड के राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। मंगलवार को समीक्षा बैठक में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने अगस्त माह तक इसकी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं। .

see more..

चुनावी वादे पूरे नहीं हुए तो कांग्रेस को झेलना पड़ेगा जनता का आक्रोश: भाकपा

16 Jun 2026 | 5:35 PM

हनमकोंडा, 16 जून ( वार्ता ) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के तेलंगाना प्रदेश सचिव और कोठागुडेम के विधायक कूनमनेनी सांबशिव राव ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस सरकार विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वादों, विशेष रूप से गरीबों के लिए आवास और भूमि अधिकारों से जुड़े आश्वासनों को पूरा करने में विफल रही, तो उसे जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।.

see more..

ड्रोन निगरानी से चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़

16 Jun 2026 | 5:34 PM

श्रीनगर/पौड़ी , 16 जून, (वार्ता )उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बना दिया है। श्रद्धालुओं के सुरक्षित दर्शन, निर्बाध आवागमन एवं सुचारु यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात होकर लगातार निगरानी कर रहा है।.

see more..

चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा जांच तेज,176 नमूनों की हुई जांच

16 Jun 2026 | 5:30 PM

पौड़ी,16 जून, (वार्ता ) उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को श्रीनगर में विशेष सर्विलांस अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संचालित इस अभियान के तहत मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट की जांच की गई।.

see more..