Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:18 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को भेजा जेल

उत्तरकाशी, 11 मई (वार्ता) उत्तराखंड में उत्तरकाशी के पुरोला थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को किशोरी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों एक व्यक्ति ने थाना पुरोला में अपनी पुत्री के नौ मई को घर से बिना बताए चले जाने और वापस न लौटने संबंधी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान किशोरी के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए देर शाम मोरी क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।
पीड़िता के बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐप बनाएगा बंगाल पर्यटन विभाग

17 Jun 2026 | 11:29 PM

कोलकाता, 17 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों का एक व्यापक डाटाबेस तैयार करेगा और उसे एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उपलब्ध कराएगा। पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने बुधवार को यह जानकारी दी।.

see more..

पश्चिम बंगाल : जबरन वसूली, ज़मीन हड़पने के आरोप में तृणमूल नेता गिरफ़्तार

17 Jun 2026 | 10:54 PM

बसीरहाट, 17 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला परिषद में खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्माध्याक्ष तथा तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेता शाहनूर मंडल को भूमि कब्जा और जबरन वसूली समेत कई आरोपों में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।.

see more..

मोदी के दौरे से पहले केसरिया रंग में रंगा गया बंगाल का मशहूर तारकेश्वर शिव मंदिर

17 Jun 2026 | 10:09 PM

तारकेश्वर, 17 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 20 जून को प्रस्तावित यात्रा से पहले पश्चिम बंगाल के प्रतिष्ठित 18वीं शताब्दी के तारकेश्वर शिव मंदिर को भगवा रंग से रंगा जा रहा है। .

see more..

विजय के चुनावी हलफनामे के खुलासों की आयकर जांच की मांग वाली याचिका खारिज

17 Jun 2026 | 9:59 PM

चेन्नई, 17 जून (वार्ता) मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के खिलाफ उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा लड़े गये और जीते गये दो निर्वाचन क्षेत्रों के हलफनामों में संपत्तियों के खुलासे में कथित विसंगतियों की आयकर जांच की मांग की गयी थी।.

see more..

कोश्यारी के जन्मदिन पर नैनीताल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बांटा लाखों का बोनस

17 Jun 2026 | 9:54 PM

नैनीताल, 17 जून (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बुधवार को राज्य पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर रामगढ़ क्षेत्र की दुग्ध समिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को 18.27 लाख रुपये का बोनस वितरित किया। इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।.

see more..