Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:17 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ऊधमसिंह नगर में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कराने पर मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम

रुद्रपुर, 11 मई (वार्ता) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में लगभग डेढ़ साल पहले मिले अज्ञात महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव की शिनाख्त और महिला के संबंध में जानकारी देने के लिए 50 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।
ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के अनुसार 23 अक्टूबर 2024 को दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बरामद हुआ था। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी।
उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है लेकिन उक्त शव के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पायी। उन्होंने कहा कि महिला के संबंध में जानकारी देने के लिए ईनाम की घोषणा की गई है।
उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त कराने या महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सूचना देने वाला व्यक्ति मोबाइल नंबर 8630885486 एवं 9411112903 पर संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त डीसीआर नंबर 9411112980 तथा एसएसपी ऊधमसिंहनगर कार्यालय के नंबर 9411112711 पर भी सूचना दी जा सकती है।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

अन्नाद्रमुक के एक और विधायक विजय भास्कर ने दिया इस्तीफा

16 Jun 2026 | 6:02 PM

चेन्नई, 16 जून (वार्ता) विधानसभा चुनाव में करारी हार और नेताओं के पार्टी छोड़कर लगातार जाने से परेशान अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) को मंगलवार को तब एक और बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी. विजयभास्कर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। .

see more..

उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

16 Jun 2026 | 5:54 PM

देहरादून 16 जून (वार्ता) उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान बीते 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) ऐसे हैं, जिन्होंने एसआईआर के गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य 8 दिन में ही पूर्ण कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने इन सभी 13 बीएलओ को समय से पूर्व फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन कार्य पूर्ण करने पर बधाई दी है। .

see more..

तीन दिन में तीसरी बार सीआईडी के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी

16 Jun 2026 | 5:49 PM

कोलकाता, 16 जून (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस अभिषेक बनर्जी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गये कथित भड़काऊ बयान के मामले में पिछले तीन दिनों में तीसरी बार मंगलवार को यहां सीआईडी के सामने पेश हुए। .

see more..

तेलंगाना में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक, किसान घबराएं नहीं: तुम्मला

16 Jun 2026 | 5:43 PM

हैदराबाद, 16 जून (वार्ता ) तेलंगाना के कृषि एवं सहकारिता मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने मंगलवार को किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य में यूरिया और अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि समुदाय को बिना किसी परेशानी के समय पर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।.

see more..

दहशत फैलाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 5:39 PM

रुद्रपुर, 16 जून (वार्ता) उत्तराखंड के जिले ऊधम सिंह नगर पुलिस ने पिस्तौल के बल पर एक परिवार को धमकाने और रिहायशी क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड .30 बोर पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।.

see more..