Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:28 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सतीशन ने पनक्कड़ थंगल को पहला फ़ोन कर जताया आभार और दिया 'टीम यूडीएफ ' की एकजुटता का संकेत

तिरुवनंतपुरम, 14 मई (वार्ता) केरल में अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किये जाने के तुरंत बाद श्री वी.डी. सतीशन ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के अध्यक्ष पनक्कड़ सादिक़ अली शिहाब थंगल को फोन किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री सतीशन का फोन गठबंधन में एकता की पुष्टि करने तथा उसके सहयोगी आईयूएमएल के प्रति आभार व्यक्त करने लिए था। बातचीत के दौरान उन्होंने आईयूएमएल के मज़बूत समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि लीग के लगातार समर्थन और सैद्धांतिक रुख़ ने उन्हें इस शीर्ष पद तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है। आधिकारिक घोषणा के कुछ ही मिनटों बाद आया यह फ़ोन गठबंधन की एकजुटता को रेखांकित करने वाले एक राजनीतिक संकेत के तौर पर व्यापक रूप से देखा गया।
नेतृत्व का यह फ़ैसला नयी दिल्ली में कई दिनों की राजनीतिक अनिश्चितता और गहन विचार-विमर्श के बाद आया, जहाँ कांग्रेस आलाकमान ने अंततः वरिष्ठ नेताओं केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला की बजाय श्री सतीशन को चुना। पार्टी सूत्रों ने संकेत दिया कि गठबंधन सहयोगियों, विशेष रूप से आईयूएमएल का रुख़, इस अंतिम फ़ैसले में एक महत्वपूर्ण कारक रहा।
आईयूएमएल नेता पी. के. कुन्हालीकुट्टी ने सार्वजनिक रूप से इस कदम का स्वागत किया और एक बधाई संदेश पोस्ट करते हुए श्री सतीशन को "मुश्किल समय में मोर्चे को संभालने वाला नेता बताया। उन्होंने संकेत दिया कि कैबिनेट में भागीदारी और उससे जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए जल्द ही यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की एक बैठक बुलाई जाएगी। वहीं, श्री थंगल ने इस फैसले पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आला कमान ने लोकतांत्रिक तरीके से सभी पहलुओं पर विचार किया और गठबंधन के सहयोगियों से कई बार सलाह-मशविरा किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि नया नेतृत्व अगले पाँच वर्षों तक शासन में "टीम यूडीएफ" के दृष्टिकोण को बनाए रखेगा। गठबंधन के नेताओं के अनुसार श्री सतीशन के लिए आईयूएमएल के भीतर से मिले मज़बूत समर्थन ने कांग्रेस नेतृत्व के भीतर चल रहे आपसी दावों के बीच सत्ता-हस्तांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद की।
उन्होंने कहा कि इस अंतिम फैसले ने गठबंधन के सहयोगियों के बीच विश्वास को और मज़बूत किया और यूडीएफ के भीतर किसी भी तरह की फूट पड़ने से बचाया। खबरों के मुताबिक श्री सतीशन के शनिवार तक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।
इससे पहले तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक दल की एक औपचारिक बैठक होगी, जिसमें शपथ ग्रहण की तारीख को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। उनका यह पदोन्नति यूडीएफ के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जिसे गठबंधन के सहयोगी, गठबंधन को मिले चुनावी जनादेश और उसकी राजनीतिक दिशा के और अधिक मज़बूत होने के तौर पर देख रहे हैं।
संतोष, मधुकांत
वार्ता
More News

लगातार बढ़ती जांच के बीच कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास का सर्वेक्षण किया

16 Jun 2026 | 6:03 PM

कोलकाता, 16 जून (वार्ता) कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास की नापजोख की। यह कार्रवाई इस बात की जांच के लिए किये गये निरीक्षण का हिस्सा थी कि क्या यह संपत्ति स्वीकृत भवन नियमों के अनुरूप है।.

see more..

अन्नाद्रमुक के एक और विधायक विजय भास्कर ने दिया इस्तीफा

16 Jun 2026 | 6:02 PM

चेन्नई, 16 जून (वार्ता) विधानसभा चुनाव में करारी हार और नेताओं के पार्टी छोड़कर लगातार जाने से परेशान अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) को मंगलवार को तब एक और बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी. विजयभास्कर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। .

see more..

उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

16 Jun 2026 | 5:54 PM

देहरादून 16 जून (वार्ता) उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान बीते 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) ऐसे हैं, जिन्होंने एसआईआर के गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन का कार्य 8 दिन में ही पूर्ण कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने इन सभी 13 बीएलओ को समय से पूर्व फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन कार्य पूर्ण करने पर बधाई दी है। .

see more..

तीन दिन में तीसरी बार सीआईडी के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी

16 Jun 2026 | 5:49 PM

कोलकाता, 16 जून (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस अभिषेक बनर्जी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गये कथित भड़काऊ बयान के मामले में पिछले तीन दिनों में तीसरी बार मंगलवार को यहां सीआईडी के सामने पेश हुए। .

see more..

तेलंगाना में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक, किसान घबराएं नहीं: तुम्मला

16 Jun 2026 | 5:43 PM

हैदराबाद, 16 जून (वार्ता ) तेलंगाना के कृषि एवं सहकारिता मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने मंगलवार को किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य में यूरिया और अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि समुदाय को बिना किसी परेशानी के समय पर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।.

see more..