Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:56 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


राजनाथ और नायडू 15 मई को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में एएमसीए केंद्र की आधारशिला

पुट्टपर्थी, 14 मई (वार्ता) भारत की स्वदेशी रक्षा और एयरोस्पेस क्षमताओं को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 मई को आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई ज़िले के पुट्टपर्थी में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर 'एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट' (एएमसीए ) कार्यक्रम सुविधा की आधारशिला रखेंगे।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ ) के तहत 'एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी' द्वारा स्थापित की जा रही इस सुविधा में भारत के प्रमुख स्वदेशी पाँचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम के लिए 'कोर इंटीग्रेशन, डेवलपमेंट और फ़्लाइट टेस्टिंग कॉम्प्लेक्स' शामिल होगा। एएमसीए कार्यक्रम को अगली पीढ़ी की लड़ाकू विमानन तकनीकोंमें भारत की आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 'स्टेल्थ सिस्टम', उन्नत 'एवियोनिक्स' और एकीकृत लड़ाकू क्षमताएँ शामिल हैं।
पुट्टपर्थी में लगभग 650 एकड़ में फैला और लगभग 15,803 करोड़ रुपये की अनुमानित परियोजना लागत वाला यह प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स विमान एकीकरण, सत्यापन, उड़ान परीक्षण और प्रमाणन गतिविधियों के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
इस परियोजना से भारत के रणनीतिक एयरोस्पेस अवसंचना को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही बाहरी परीक्षण प्रणाली पर निर्भरता भी कम होगी। आंध्र प्रदेश सरकार ने ज़मीन आवंटित करके अवसंचना मुहैया कराके और मंज़ूरियों में तेज़ी लाकर इस सुविधा को स्थापित करने में पूरा सहयोग दिया है। इस प्रोजेक्ट से इसके पूरे कार्यकाल के दौरान लगभग 7,500 उच्च-कुशल प्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर पैदा होने और रायलसीमा क्षेत्र में एक व्यापक एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण इकोसिस्टम के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
एएमसीए की नींव के साथ-साथ प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड, अग्नेयास्त्र एनर्जेटिक्स लिमिटेड, ड्रोगो ड्रोन्स प्राइवेट लिमिटेड, ड्रोनलैब टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, एचसी रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, सेंस इमेज टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, एयरोपेस इंडस्ट्रीज, जेडीके फ्लाई ड्रोनवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, और लैट्रिक्स एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड की परियोजनाओं की नींव भी रखी जाएगी।
इसके अलावा, नौ और कंपनियों के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में आंध्र प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है, जिससे रणनीतिक विनिर्माण और इनोवेशन-आधारित औद्योगिक विकास के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में राज्य की उभरती स्थिति और मज़बूत होगी।
संतोष, मधुकांत
वार्ता
More News

दहशत फैलाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

16 Jun 2026 | 5:39 PM

रुद्रपुर, 16 जून (वार्ता) उत्तराखंड के जिले ऊधम सिंह नगर पुलिस ने पिस्तौल के बल पर एक परिवार को धमकाने और रिहायशी क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड .30 बोर पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।.

see more..

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

16 Jun 2026 | 5:37 PM

देहरादून, 16 जून (वार्ता) उत्तराखंड के राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। मंगलवार को समीक्षा बैठक में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने अगस्त माह तक इसकी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं। .

see more..

चुनावी वादे पूरे नहीं हुए तो कांग्रेस को झेलना पड़ेगा जनता का आक्रोश: भाकपा

16 Jun 2026 | 5:35 PM

हनमकोंडा, 16 जून ( वार्ता ) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के तेलंगाना प्रदेश सचिव और कोठागुडेम के विधायक कूनमनेनी सांबशिव राव ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस सरकार विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वादों, विशेष रूप से गरीबों के लिए आवास और भूमि अधिकारों से जुड़े आश्वासनों को पूरा करने में विफल रही, तो उसे जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।.

see more..

ड्रोन निगरानी से चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़

16 Jun 2026 | 5:34 PM

श्रीनगर/पौड़ी , 16 जून, (वार्ता )उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बना दिया है। श्रद्धालुओं के सुरक्षित दर्शन, निर्बाध आवागमन एवं सुचारु यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात होकर लगातार निगरानी कर रहा है।.

see more..

चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा जांच तेज,176 नमूनों की हुई जांच

16 Jun 2026 | 5:30 PM

पौड़ी,16 जून, (वार्ता ) उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को श्रीनगर में विशेष सर्विलांस अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संचालित इस अभियान के तहत मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट की जांच की गई।.

see more..