Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:22 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सिद्दारमैया के इस्तीफे की खबरों के बीच सुरजेवाला ने कहा, कोई फैसला नहीं हुआ

बेंगलुरु, 27 मई (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे को लेकर चल रही उठापटक बुधवार को भी जारी रही। कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस बारे में तत्काल किसी फैसले से इन्कार किया तो वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता आर वी देशपांडे ने दावा किया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं।
श्री सुरजेवाला ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है और पार्टी आलाकमान ने नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा, “ जैसे-जैसे चीजें आगे बढ़ेंगी, हम आपको सूचित करेंगे।” उनकी यह टिप्पणी श्री सिद्दारमैया के राजनीतिक भविष्य को जारी अटकलों के बीच आयी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मंत्री और विधायक दिनभर मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास कावेरी में जमा होते रहे, क्योंकि ऐसी खबरें थीं कि वह गुरुवार को ही पद छोड़ सकते हैं।
अटकलों को विराम देने का प्रयास करते हुए श्री सुरजेवाला ने मीडिया से कर्नाटक के नेतृत्व के सवाल पर समय से पहले निष्कर्ष नहीं निकालने का आग्रह करते हुए कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि एक महीने, 20 दिन, कल, छह महीने या एक वर्ष के बाद क्या होगा। जो भी बात कही जा रही है वह केवल एक अनुमान है।
श्री सुरजेवाला ने श्री सिद्दारमैया और श्री शिवकुमार दोनों का पुरजोर समर्थन किया और कांग्रेस के लिए दोनों को अहम बताया। श्री सिद्दारमैया को एक
बेहद वरिष्ठ और सम्मानित नेता बताते हुए उन्होंने विपक्ष के नेता और दो बार के मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी में उनके महती योगदान की सराहना की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए कर्नाटक में पार्टी के ढांचे को मजबूत करने में श्री शिवकुमार की संगठनात्मक शक्ति और भूमिका की भी तारीफ की।
श्री सुरजेवाला ने कहा, “ आने वाले दिनों में पार्टी जो भी फैसले लेगी, मैं आपको सूचित करूंगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कोई भी फैसला केवल कर्नाटक के हित में लेंगे, न कि व्यक्तियों के पक्ष में। ”
आधिकारिक इनकार के बावजूद, बेंगलुरु में राजनीतिक माहौल तब और गरमा गया जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर वी देशपांडे ने दावा किया कि सिद्दारमैया पहले ही इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं। श्री देशपांडे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। वह कल इस्तीफा दे सकते हैं। श्री देशपांडे ने कहा कि कई विधायकों ने सिद्दारमैया से मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की अपील की थी, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि वह अपना वचन दे चुके हैं।
इन विरोधाभासी घटनाक्रमों के कारण श्री सिद्दारमैया के आवास पर राजनीतिक विचार-विमर्श का दौर शुरू हो गया। इस अनिश्चितता के बीच कई मंत्रियों और विधायकों ने उनसे मुलाकात की। इनमें मंत्री सर्वश्री एचके पाटिल, एचसी महादेवप्पा, जमीर अहमद खान, ईश्वर खंड्रे और संतोष लाड शामिल थे और कुछ विधायक भी मौजूद थे। जनता दल सेक्युलर के नेता जीटी देवेगौड़ा ने भी श्री सिद्दारमैया से मुलाकात की। बैठक के बाद एच के पाटिल ने कहा कि कई नेताओं ने श्री सिद्दारमैया के पद छोड़ने की खबरों पर चिंता व्यक्त की है, लेकिन मुख्यमंत्री पूरी तरह से शांत रहे।
इसके विपरीत, कर्नाटक के उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने इस्तीफे की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और दावा किया कि सिद्दारमैया के पद छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
एक तीसरे घटनाक्रम में इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के आवास पर एक विशेष पूजा आयोजित की गयी। इसने भी राजनीतिक मामलों के जानकारों का ध्यान अपनी ओर खींचा। श्री परमेश्वर ने कहा कि वह दिल्ली में श्री सिद्दारमैया और कांग्रेस आलाकमान के बीच हुई चर्चाओं से अनभिज्ञ हैं और उन्हें नहीं पता कि क्या फैसला लिया गया है।
शोभित.श्रवण
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..