Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:41 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


यात्रा के चलते सड़कों की मरम्मत में तेजी, एक दिन में 277 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा

हरिद्वार, 02 जून (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरिद्वार में सीवरेज कार्यों के कारण खोदी गई सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के बाद संबंधित विभागों ने दिन-रात कार्य करते हुए सड़क निर्माण को गति दे दी है।
मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत शीघ्र पूरी की जाए, ताकि स्थानीय जनता, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उनके निर्देशों के अनुपालन में निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई, गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम की परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के पैकेज-01 एवं पैकेज-02 के अंतर्गत सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। बीते एक दिन में दोनों पैकेजों के तहत कुल 277 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया।
पैकेज-01 के अंतर्गत कुकरेती गली नंबर-3 में 36 मीटर सीसी रोड, पंचम विहार में 38 मीटर, मुख्य गली में 14 मीटर, भारत माता पुरम में 23 मीटर तथा ऋषिकुल कॉलोनी में 52 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस पैकेज में कुल 163 मीटर सड़क निर्माण कार्य संपन्न हुआ।
वहीं पैकेज-02 के अंतर्गत अजितेश विहार में 30 मीटर पावर ब्लॉक, गुप्ता कॉलोनी में 34 मीटर पावर ब्लॉक तथा शिवपुरी कॉलोनी में 50 मीटर सीसी रोड का निर्माण पूरा किया गया। इस पैकेज में कुल 114 मीटर कार्य पूर्ण किया गया।
अधिकारियों के अनुसार सड़क पुनर्निर्माण कार्य लगातार जारी है और सभी प्रभावित मार्गों को जल्द से जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

रेखा आर्या ने जनकल्याण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

15 Jul 2026 | 7:25 PM

पिथौरागढ़, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड की केबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के सीमांत तोली बरम में बुधवार को "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और एक सप्ताह के अंदर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।.

see more..

ऊधम सिंह नगर जिले में बंद मकानों में सेंध लगाने वाला अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:30 PM

रुद्रपुर, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड की ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बंद मकानों में सेंध लगाने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है। .

see more..

सीतक्का ने तेलंगाना में आंगनवाड़ी नाश्ता योजना लागू करने का दिया आदेश, घटिया पोषण के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

15 Jul 2026 | 6:25 PM

हैदराबाद, 15 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डॉ. दानसारी अनसूया सीतक्का ने बुधवार को अधिकारियों को अगले महीने से पूरे राज्य में आंगनवाड़ी नाश्ता योजना का विस्तार करने के निर्देश दिये।.

see more..

बिदादी विवाद: शिवकुमार ने कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का लगाया आरोप

15 Jul 2026 | 6:07 PM

बेंगलुरु, 15 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को बिदादी एकीकृत टाउनशिप परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी पर राजनीतिक पाखंड करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि यह विवादित परियोजना श्री कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल सेक्युलर (जदएस) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार के समय मंज़ूर और आगे बढ़ाई गई थी।.

see more..

रोडवेज कर्मचारी सोसाइटी विवाद मामले में हाईकोर्ट ने सरकार और रोडवेज से किया जवाब तलब

15 Jul 2026 | 6:01 PM

नैनीताल, 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के कर्मचारियों के वेतन से सोसाइटी के नाम पर की जा रही कटौती और कटौती के अंशदान को सोसाइटी में जमा नहीं किये जाने के मामले में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और निगम से तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..