Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:47 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बंगाल: कैनिंग ईस्ट में पंचायत पर नियंत्रण को लेकर भाजपा और आईएसएफ समर्थकों के बीच झड़प

कोलकाता, 02 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के कैनिंग ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के बोदरा में मंगलवार को उस समय तनाव फैल गया जब एक स्थानीय पंचायत पर कथित तौर पर कब्जा करने के प्रयास को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा (आईएसएफ) के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गयीं।
सुबह शुरू हुई यह झड़प देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए और संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और हिंसक झड़पें कीं, जिससे पूरा इलाका युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गया।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान देसी बम भी फेंके गए, हालांकि पुलिस ने विस्फोटकों के इस्तेमाल की तत्काल पुष्टि नहीं की। पार्टी का दावा है कि आईएसएफ समर्थक पंचायत पर जबरन कब्जा करने के इरादे से इलाके में आए थे, जिससे हिंसा भड़की। अशांति के दौरान कई मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि गांव की सड़कों पर प्रतिद्वंद्वी गुटों की झड़प से इलाके में दहशत फैल गई, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। स्थानीय भाजपा नेता अर्पण दास ने आरोप लगाया कि हमला सुनियोजित था। उन्होंने कहा, "आईएसएफ समर्थित बदमाशों का एक समूह पड़ोसी गांव से आया और उसने सुनियोजित हमला किया। हमने कानून अपने हाथ में नहीं लिया है और पुलिस से संपर्क किया है। हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।"
भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर हालांकि, आईएसएफ नेताओं की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया था। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे थे और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी थे। गिरफ्तारियों या घायलों के बारे में तत्काल कोई आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं है।
जिले में एक अन्य घटनाक्रम में, आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने कैनिंग के तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता लालबाबू दीवान को गिरफ्तार किया। सीआईडी सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ जबरन वसूली सहित कई शिकायतें दर्ज की गई थीं। सूत्रों ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच स्थानीय पुलिस ने की, जिसके बाद सीआईडी ने इसे अपने हाथ में ले लिया। जांच के बाद दीवान को गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने संकेत दिया कि उनके खिलाफ लगे आरोपों की पूरी जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।
सैनी जितेन्द्र
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..