Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:56 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तेलंगाना कांग्रेस ने पवन कल्याण की प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

हैदराबाद, 02 जून (वार्ता) तेलंगाना सरकार के विधान पार्षद अडंकी दयाकर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण का इस्तेमाल राज्य में अशांति और भावनात्मक विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया है।
श्री दयाकर ने मंगलवार को गांधी भवन में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि श्री कल्याण ने तेलंगाना स्थापना दिवस पर 'नव निर्माण सभा' आयोजित करने की अनुमति मांगी थी लेकिन सरकार ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने राजनीतिक कार्यक्रमों की आड़ में राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिशों का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि श्री कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री होने के बावजूद तेलंगाना के लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ के लिए तेलंगाना की भावना को फिर से भड़काकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को परोक्ष रूप से मजबूत करने के लिए श्री कल्याण का इस्तेमाल कर रही है।
श्री दयाकर ने कहा कि तेलंगाना सरकार अपने राज्य और आंध्र प्रदेश के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध और सद्भाव बनाए रखने के लिए काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस सरकार तेलंगाना के स्वाभिमान और गरिमा को ठेस पहुंचाने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी।
पंकज जितेन्द्र
वार्ता
More News

एच ज्ञान प्रकाश मणिपुर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

11 Jul 2026 | 12:22 AM

इम्फाल, 10 जुलाई (वार्ता) श्री एच ज्ञान प्रकाश को मणिपुर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा तेलंगाना : विक्रमार्क

10 Jul 2026 | 11:11 PM

खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस सरकार का लक्ष्य तेलंगाना को 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तथा इसके लिए किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शी शासन के जरिए समावेशी विकास सुनिश्चित किया जायेगा।.

see more..

किसानों और महिलाओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस की कल्याणकारी पहल के प्रति किसान समुदाय का समर्थन है: भट्टी

10 Jul 2026 | 9:24 PM

हैदराबाद/खम्मम, 10 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को कहा कि खम्मम जिले के जगन्नाथपुरम में 'रायथु आशीर्वाद सभा' में किसानों, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति कांग्रेस सरकार और उसकी कल्याणकारी पहलों के प्रति किसान समुदाय के समर्थन को दर्शाती है।.

see more..

भीतरकनिका में सालाना घोंसला बनाने के मौसम के लिए पहुंचने लगे मॉनसून औपनिवेशिक पक्षी

10 Jul 2026 | 9:09 PM

केंद्रपाड़ा, 10 जुलाई (वार्ता) मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित माथा-आडिहा, दुर्गाप्रसाद दिया और लक्ष्मीप्रसाद दिया पक्षी विहारों में हजारों की संख्या में औपनिवेशिक पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही यहां पक्षियों के सालाना घोंसला बनाने और प्रजनन के मौसम की शुरुआत हो गयी है।.

see more..

बंगाल के मुख्यमंत्री शनिवार को सूरजपुर पुलिस चौकी का करेंगे उद्घाटन

10 Jul 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुरजपुर में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म एवं हत्या के बाद उसके परिवार को इलाके में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन देने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शनिवार को इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे।.

see more..